हैडलाइन

महाराष्ट्र के मुंबई में बाथरूम में नहाते वक्त बनाया महिला का विडियो

मुंबई : महाराष्ट्र के मुंबई में एक व्यक्ति को नहाते वक्त महिला का विडियो बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी और महिला दोनों ही एक बिजनसमैन के घर में नौकरी करते हैं। महिला के मुताबिक, जब उसने बीती 5 जनवरी को बाथरूम की खिड़की पर मोबाइल देखा तो उसने इसकी जानकारी अपने मालिक को दी, जिसके बाद आरोपी गिरफ्तार किया गया। जानकारी के मुताबिक, पवई पुलिस ने 22 वर्षीय एक कुक (खाना बनाने वाला) को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि जब उसी के साथ नौकरी करने वाली महिला फ्लैट में नहा रही थी तो उसने कथित तौर पर बाथरूम की खिड़की से अपने मोबाइल फोन से विडियो बना लिया। शक होने पर जब 23 वर्षीय महिला ने बिजनसमैन को इस बारे में जानकारी दी। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

महिला तथा आरोपी बीते कुछ महीनों से एक बिजनसमैन के फ्लैट में काम कर रहे थे। वे दोनों नौकरों लिए बने कमरों में रहते थे। मामले में एक पुलिस अधिकारी ने कहा, 'आरोपी का मोबाइल जब्त कर लिया गया है। एक बार मोबाइल से डेटा रिकवर हो जाए, उसके बाद साफ हो जाएगा कि उससे क्या रिकॉर्ड किया गया था।' सीनियर इंस्पेक्टर अनिल पोफले ने कहा कि उन पर आईपीसी की धारा 354 (C) के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी फिलहाल न्यायिक हिरासत में है।



Most Popular News of this Week

आझाद मैदानात आंदोलन करणाऱ्या...

राष्ट्रीय नागरी आरोग्य अभियान (NUHM) अंतर्गत कार्यरत १,७०० हून अधिक...

आदिवासी विद्यार्थ्यांच्या...

भाजपा महायुती सरकार आदिवासी विरोधी आहे हे पुन्हा एकदा दिसून आले. भाजपा...

सेवा संकल्प अभियान महिला व...

 पंतप्रधान नरेंद्र मोदी यांच्या संविधानिक पदावरील कार्यकाळास २५ वर्षे...

आमदार पंकज भुजबळ यांच्या...

जिल्हा रुग्णालय, नाशिक यांच्या पुढाकाराने तसेच आरोग्य विभागाच्या...

सूखे को लेकर केंद्र सरकार से...

महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य...

दुष्काळाच्या पार्श्वभूमीवर...

 पावसातील खंड आणि अपुऱ्या पर्जन्यमानामुळे निर्माण झालेल्या दुष्काळी...