हैडलाइन

पुलिसकर्मी ने टैक्सी चालक का किया रेप, गिरफ्तार

मुंबई : एमआरए मार्ग पुलिस ने एक पुलिसकर्मी को 37 वर्षीय एक टैक्सी चालक से अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने और मारपीट करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी पुलिसकर्मी का नाम अमित धनकर है। आरोप है कि शनिवार की रात आरोपी ने पी. डिमेलो रोड से गुजर रहे एक टैक्सी चालक को रोका और उससे कमाठीपुरा चलने को कहा। टैक्सी चालक ने इनकार किया तो उसने उसके पर्स से 850 रुपये निकाल लिए और गाड़ी की चाबी छीन ली। पीड़ित ने बताया कि जब उसने पुलिसकर्मी से टैक्सी की चाबी देने को कहा तो वह पीड़ित को सुनसान जगह ले गया और कथित तौर पर उसके साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाया। इसके बाद बीयर की बोतल से हमला कर उसको जख्मी कर दिया। जैसे-तैसे पीड़ित टैक्सी चालक एमआरए मार्ग पुलिस स्टेशन गया, जहां आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ उसने मामला दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी पुलिसकर्मी को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी को नौकरी से भी निलंबित कर दिया गया है। घटना की जांच एमआरए मार्ग पुलिस कर रही है।



Most Popular News of this Week

काँग्रेस कार्यालयात घुसून...

आदिवासी विद्यार्थी मागील ४८ दिवसांपासून आंदोलन करत आहेत, नाशिकमधून...

आझाद मैदानात आंदोलन करणाऱ्या...

राष्ट्रीय नागरी आरोग्य अभियान (NUHM) अंतर्गत कार्यरत १,७०० हून अधिक...

आदिती तटकरे व राजोल पाटील...

शब्दांच्या कुंचल्यातून मानवी भावना, नात्यांचे पदर आणि प्रेमाची हळवी...

हिंदी पूरे देश में संपर्क की...

हिंदी देशभर में लोगों के बीच संवाद का माध्यम बन रही है। स्थानीय भाषाओं का...

आमदार पंकज भुजबळ यांच्या...

जिल्हा रुग्णालय, नाशिक यांच्या पुढाकाराने तसेच आरोग्य विभागाच्या...

दुष्काळाच्या पार्श्वभूमीवर...

 पावसातील खंड आणि अपुऱ्या पर्जन्यमानामुळे निर्माण झालेल्या दुष्काळी...