हैडलाइन

चीज खिलाने का लालच देकर पड़ोसी ने किया 7 वर्षीय बच्ची के साथ बलात्कार

नोएडा के एक गांव में सात वर्षीय एक दलित बच्ची के साथ बलात्कार की घटना सामने आई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, खुरशेदपुरा गांव में रहने वाली पीड़ित बच्ची के पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने बुधवार रात कथित तौर पर उसके साथ बलात्कार किया, जिसे गुरुवार सुबह गिरफ्तार कर लिया गया।

सहायक पुलिस उपायुक्त (एसीपी) सतीश कुमार ने बताया कि थाना जारचा क्षेत्र के खुरशेदपुरा गांव में सात वर्षीय बच्ची प्रिया (काल्पनिक नाम) बुधवार रात अपने घर के बाहर खेल रही थी, तभी पड़ोस में रहने वाला बनवारी उसे खाने की चीज देने का लालच देकर अपने साथ ले गया। उन्होंने बताया कि उसने एक मकान के अहाते में बच्ची के साथ बलात्कार किया।

एसीपी ने बताया कि बच्ची ने घटना की जानकारी अपनी मां को दी, जिसके बाद देर रात करीब 12 बजे उसके परिवार वालों ने जारचा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। एसीपी ने बताया कि मामले की जांच कर रही पुलिस ने गुरुवार सुबह आरोपी बनवारी को गिरफ्तार किया और पूछताछ के दौरान उसने बच्ची के साथ बलात्कार की बात स्वीकार कर ली है। उन्होंने बताया कि बच्ची को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।



Most Popular News of this Week

आझाद मैदानात आंदोलन करणाऱ्या...

राष्ट्रीय नागरी आरोग्य अभियान (NUHM) अंतर्गत कार्यरत १,७०० हून अधिक...

आमदार पंकज भुजबळ यांच्या...

जिल्हा रुग्णालय, नाशिक यांच्या पुढाकाराने तसेच आरोग्य विभागाच्या...

सेवा संकल्प अभियान महिला व...

 पंतप्रधान नरेंद्र मोदी यांच्या संविधानिक पदावरील कार्यकाळास २५ वर्षे...

आदिवासी विद्यार्थ्यांच्या...

भाजपा महायुती सरकार आदिवासी विरोधी आहे हे पुन्हा एकदा दिसून आले. भाजपा...

सूखे को लेकर केंद्र सरकार से...

महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य...

दुष्काळाच्या पार्श्वभूमीवर...

 पावसातील खंड आणि अपुऱ्या पर्जन्यमानामुळे निर्माण झालेल्या दुष्काळी...