हैडलाइन

CAA और NRC का अनोखा विरोध, जुहू बीच पर पतंगबाजी

मुंबई:, मुंबई में मकर संक्रांति के दिन 'NO NRC NO CAA' लिखी पतंगे उड़ाई गईं. जुहू बीच पर पुलिस ने रोका तो बांद्रा में छत पर पतंगें उड़ीं. नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी का विरोध रुक नहीं रहा है. दिल्ली में शाहीन बाग में जहां लगातार विरोध जारी है वहीं मुंबई में अलग-अलग जगह और अलग मौकों पर अनोखे तरीके से विरोध दर्ज कराया जा रहा है. मंगलवार को क्रिकेट के मैच के दौरान विरोध किया गया और बुधवार को पतंग उड़ाकर विरोध किया गया. नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी का विरोध अनोके तरीके से पतंग उड़ाकर किया गया. विरोध का ये अनोखा तरीका मुंबई के बांद्रा में अपनाया गया. पुलिस ने जब जुहू बीच पर पतंग उड़ाने से मना किया तो 'हम भारत' के लोगों ने इमारत की छत पर से पतंग उड़ाकर अपना विरोध दर्ज कराया. पतंगबाजी में शामिल कुछ लोगों के मुताबिक यह विरोध नहीं बल्कि एकता को बढ़ावा देने के लिए है. मकर संक्रांति के दिन देश भर में बड़े पैमाने पर पतंग उड़ाई जाती हैं. मुम्बई में भी बड़े पैमाने पर पतंगें उड़ाई गईं. लेकिन 'NO CAA' और 'NO NRC' लिखी पतंगों पर पुलिस की विशेष नजर रही. इसलिए समंदर किनारे खुले में पतंग उड़ाने पर रोके जाने पर निजी इमारत की छत पर आयोजित पतंगबाजी को भी जल्दी समेटने के लिए आयोजकों को मजबूर किया गया.


Most Popular News of this Week

आझाद मैदानात आंदोलन करणाऱ्या...

राष्ट्रीय नागरी आरोग्य अभियान (NUHM) अंतर्गत कार्यरत १,७०० हून अधिक...

आमदार पंकज भुजबळ यांच्या...

जिल्हा रुग्णालय, नाशिक यांच्या पुढाकाराने तसेच आरोग्य विभागाच्या...

सेवा संकल्प अभियान महिला व...

 पंतप्रधान नरेंद्र मोदी यांच्या संविधानिक पदावरील कार्यकाळास २५ वर्षे...

आदिवासी विद्यार्थ्यांच्या...

भाजपा महायुती सरकार आदिवासी विरोधी आहे हे पुन्हा एकदा दिसून आले. भाजपा...

सूखे को लेकर केंद्र सरकार से...

महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य...

दुष्काळाच्या पार्श्वभूमीवर...

 पावसातील खंड आणि अपुऱ्या पर्जन्यमानामुळे निर्माण झालेल्या दुष्काळी...