हैडलाइन

फरार आतंकी जलीस अंसारी कानपुर से गिरफ्तार, देश से भागने की फिराक में था

मुंबई से लापता हुआ आतंकी डॉ. जलीस अंसारी को कानपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है. उत्तर प्रदेश के डीजीपी ओपी सिंह ने आतंकी अंसारी के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि वह देश से भागने की फिराक में था. आतंकी डॉ. जलीस अंसारी की गिरफ्तारी के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस के डीजीपी ओपी सिंह ने कहा कि जलीस अंसारी को कानपुर से गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार करने के बाद अब उसे लखनऊ लाया जा रहा है.
डीजीपी ओपी सिंह ने इस गिरफ्तारी को उत्तर प्रदेश पुलिस के लिए एक बड़ी उपलब्धि करार दिया. साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि आतंकी डॉक्टर जलीस अंसारी देश से भागने की फिराक में था. फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है. ओपी सिंह ने बताया कि कानपुर की एक मस्जिद से जब वह एक बच्चे की अंगुली पकड़ कर निकल रहा था तभी उसे पकड़ लिया गया. जलीस मूलरूप से संतकबीर नगर का रहने वाला है. उन्होंने आगे कहा वह बम बनाने का मास्टर आदमी था. इसलिए इसे 'डॉक्टर बम' के नाम से भी बुलाते थे.
डॉक्टर जलीस को अमोनियम नाइट्रेट से बम बनाने का माहिर माना जाता है. उस पर 50 से ज्यादा सीरियल बम धमाके करने का भी आरोप है. वह 1993 के मुंबई के ब्लास्ट में भी शामिल था. देशभर में कई सिलसिलेवार बम धमाकों के मामलों में दोषी और सजायाफ्ता डॉ. जलीस अंसारी गुरुवार को मुंबई से लापता हो गया था. आतंकी जलीस अंसारी पिछले महीने पैरोल पर अजमेर की जेल से बाहर आया था. पैरोल पर छुटने के बाद रोज उसे थाने मे हाजिरी देनी थी, लेकिन वह फरार हो गया.
आतंकी डॉ. जलीस अंसारी की पैरोल अवधि शुक्रवार को खत्म हो रही थी और उसे इससे पहले अजमेर जेल पहुंचना था, लेकिन उससे पहले ही वह गुरुवार सुबह 5 बजे से लापता हो गया. सीरियल बम धमाकों का दोषी जलीस अंसारी अजमेर जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहा है. आतंकी जलीस अंसारी को अजमेर बम धमाका मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी. 93 सीरियल बम धमाकों के आरोपी आतंकी जलीस अंसारी के गायब होने की मुंबई के अग्रीपाड़ा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई है.


Most Popular News of this Week

काँग्रेस कार्यालयात घुसून...

आदिवासी विद्यार्थी मागील ४८ दिवसांपासून आंदोलन करत आहेत, नाशिकमधून...

आझाद मैदानात आंदोलन करणाऱ्या...

राष्ट्रीय नागरी आरोग्य अभियान (NUHM) अंतर्गत कार्यरत १,७०० हून अधिक...

आदिती तटकरे व राजोल पाटील...

शब्दांच्या कुंचल्यातून मानवी भावना, नात्यांचे पदर आणि प्रेमाची हळवी...

हिंदी पूरे देश में संपर्क की...

हिंदी देशभर में लोगों के बीच संवाद का माध्यम बन रही है। स्थानीय भाषाओं का...

आमदार पंकज भुजबळ यांच्या...

जिल्हा रुग्णालय, नाशिक यांच्या पुढाकाराने तसेच आरोग्य विभागाच्या...

दुष्काळाच्या पार्श्वभूमीवर...

 पावसातील खंड आणि अपुऱ्या पर्जन्यमानामुळे निर्माण झालेल्या दुष्काळी...