हैडलाइन

बदलापुर : केमिकल कंपनी में विस्फोट

बदलापुर :  बदलापुर औधोगिक क्षेत्र स्थित एक केमिकल कंपनी के प्लांट में स्थापित ड्रायर में लगी आग तथा उस कारण हुए विस्फोट की घटना में 1 कामगार की मृत्यु तथा 3 कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए. वहीं इसमें कंपनी का बड़े पैमाने पर नुकसान होने का समाचार है. घायलों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक बुधवार की  सुबह सवा 9 बजे के समकक्ष एमआईडीसी क्षेत्र स्थित नए सीएनजी  पंप के बगल में स्थित के जेए  रेमेडीस केमिकल कंपनी में एक ड्रायर में आग लग गई थी. जिसके चलते ड्रायर फट गया, प्लांट में पहली पाली में काम कर रहे कामगारों में 4 इसकी चपेट में आगए. विस्फोट में  विष्णु धांगर (35) नामक कामगार की घटना स्थल पर ही मौत हो गई.वहीं  विजय पिंगवा (34 ), दगड़ू महतो ( 35) तथा संतोष जाधव (35) नामक कामगार गंभीर रूप से जख्मी हो गए. इन कर्मचारियों की हालत गंभीर बताई गई है. एक निजी अस्पताल में इन्हें भर्ती किया गया है.

पिछले 2 महीने के भीतर एमआईडीसी में विस्फोट की यह दूसरी घटना है. ओंकार नामक कंपनी में बॉयलर के फटने से 1 की मौत हो गई थी. विस्फोट इतना जोरदार था कि परिसर भूकंप के झटके की तरह थर्रा गया.रेमिडीस कंपनी का नुकसान तो हुआ ही, पास की कंपनी का शेड भी क्षतिग्रस्त हो गया. अंबरनाथ, बदलापुर तथा एमआईडीसी की दमकल की गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.


Most Popular News of this Week

आझाद मैदानात आंदोलन करणाऱ्या...

राष्ट्रीय नागरी आरोग्य अभियान (NUHM) अंतर्गत कार्यरत १,७०० हून अधिक...

आदिवासी विद्यार्थ्यांच्या...

भाजपा महायुती सरकार आदिवासी विरोधी आहे हे पुन्हा एकदा दिसून आले. भाजपा...

सेवा संकल्प अभियान महिला व...

 पंतप्रधान नरेंद्र मोदी यांच्या संविधानिक पदावरील कार्यकाळास २५ वर्षे...

आमदार पंकज भुजबळ यांच्या...

जिल्हा रुग्णालय, नाशिक यांच्या पुढाकाराने तसेच आरोग्य विभागाच्या...

सूखे को लेकर केंद्र सरकार से...

महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य...

दुष्काळाच्या पार्श्वभूमीवर...

 पावसातील खंड आणि अपुऱ्या पर्जन्यमानामुळे निर्माण झालेल्या दुष्काळी...