हैडलाइन

मुंबई : विपक्षी नेताओं के फोन टैप', दावे के समर्थन में उतरे संजय राउत

मुंबई : महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख के बाद अब शिवसेना नेता संजय राउत ने आरोप लगाया है कि पिछली देवेंद्र फडणवीस सरकार विपक्ष के नेताओं के फोन टैप कराती थी। बता दें कि देशमुख ने गुरुवार को आरोप लगाया था कि बीजेपी सरकार में विपक्षी नेताओं के फोन टैप करने के लिए सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग किया गया। अब राउत ने ट्वीट कर इस दावे का समर्थन किया है। राउत ने लिखा है, 'आपके फोन टैप हो रहे हैं। ये जानकारी मुझे बीजेपी के एक वरिष्ठ मंत्री ने भी दे रखी थी। मैंने कहा था, भाई साहेब मेरी बात अगर कोई सुनना चाहता है तो स्वागत है। मै बालासाहेब ठाकरे जी का चेला हूं। कोई बात या काम छुप-छुपकर नहीं करता। सुनो मेरी बात।' वहीं, देशमुख ने जानकारी दी थी कि इस संबंध में जांच का आदेश दिया गया है। देशमुख ने गुरुवार को बताया था कि राज्य पुलिस विभाग के साइबर सेल को विपक्षी नेताओं के फोन टैपिंग की शिकायतों की जांच करने के लिए निर्देशित किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार उन अधिकारियों को भी ढूंढने की कोशिश कर रही है जिन्हें कथित तौर पर स्नूपिंग सॉफ्टवेयर का अध्ययन करने के लिए इजराइल भेजा गया था।



Most Popular News of this Week

वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप...

'पहिल्या वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप २०२६' मध्ये चंद्रपूर जिल्ह्याच्या...

राहुल शेवाळे यांच्या...

शिवसेना झोपडपट्टी महासंघाच्या वतीने इयत्ता KG, Sr. KG व इयत्ता पहिलीमध्ये...

शाळेच्या पहिल्या दिवशी...

जिल्हा परिषद शाळांच्या नवीन शैक्षणिक वर्षाच्या प्रारंभी आयोजित...

दिव्यांगांच्या सर्वांगीण...

जिल्ह्यातील दिव्यांग बांधवांच्या सर्वांगीण विकासाला गती देण्यासाठी आणि...

पिण्याच्या पाण्याच्या...

'अल नि‍नो'मुळे पावसाने ओढ दिल्‍याने आणि मुंबई महानगराला पाणीपुरवठा...

जय पवार यांची मान्सूनच्या...

महाराष्ट्रात पावसाच्या आगमनास होत असलेल्या विलंबाची सद्यस्थिती आणि...