हैडलाइन

मुंबई : मौत से पहले दिया था ऑडिशन, अभी भी बरकरार है मौत का राज

मुंबई : मुंबई में टीवी सीरियल 'दिल तो हैप्पी है जी' की अभिनेत्री सेजल शर्मा ने बीती 24 जनवरी की सुबह खुदकुशी कर ली थी. सेजल को सिम्मी खोसला का किरदार निभाने के लिए जाना जाता है. मौका-ए-वारदात से पुलिस ने सेजल का एक सुसाइड नोट बरामद हुआ था, जिसमें उन्होंने किसी पर भी अपनी मौत का इल्जाम नहीं लगाया है. हालांकि माना जा रहा है कि उनकी निजी जिंदगी में परेशानियां चल रही थी, जिसके चलते सेजल ने अपनी जिंदगी तमाम कर ली. अभिनेत्री सेजल शर्मा राजस्थान के उदयपुर की रहने वाली थीं. धारावाहिक 'दिल तो हैप्पी है जी' उनका पहला टीवी शो था. लेकिन अब इस मामले की जांच में जुटी पुलिस को पता चला है कि सेजल ने अपनी मौत से दो दिन पहले एक नए टीवी सीरियल के लिए ऑडिशन दिया था. यह बात जांच टीम को सेजल के दोस्तों से पता चली है.
'दिल तो हैप्पी है जी' शो में सेजल के साथ काम करने वाली अभिनेत्री डोनल बिष्ट ने एक अंग्रेजी दैनिक को दिए गए साक्षात्कार में इस बात का ज़िक्र किया है. उन्होंने कहा कि सेजल ने सुसाइड करने से दो दिन पहले एक टीवी सीरियल के लिए ऑडिशन दिया था. उन्हें शॉर्टलिस्ट भी कर लिया गया था. अफसोस उन्होंने बहुत जल्दी हार मान ली. अगर उनके ऐसा करने का कारण करियर था तो उन्हें इंतजार करना चाहिए था. माना जा रहा है कि सेजल डिप्रेशन की शिकार थीं. काम ना मिलने की वजह से वे परेशान रहा करती थीं. इसके अलावा खबर ये भी है कि सेजल अपने पिता की बीमारी को लेकर भी परेशान रहा करती थीं. बता दें कि सीरियल दिल तो हैप्पी है जी के अलावा सेजल को कई विज्ञापनों और एक वेब सीरीज में देखा जा चुका है. उन्होंने आमिर खान के साथ Vivo फोन के एक विज्ञापन में काम किया था. उनकी वेब सीरीज का नाम आजाद परिंदे था. सेजल शर्मा की मौत के बाद उनके साथ काम चुके कई एक्टर्स ने शोक जताया था. सीरियल में उनके भाई का किरदार निभा चुके एक्टर अरु वी वर्मा ने सेजल की मौत की खबर की पुष्टि की थी.


Most Popular News of this Week

वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप...

'पहिल्या वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप २०२६' मध्ये चंद्रपूर जिल्ह्याच्या...

पिण्याच्या पाण्याच्या...

'अल नि‍नो'मुळे पावसाने ओढ दिल्‍याने आणि मुंबई महानगराला पाणीपुरवठा...

राहुल शेवाळे यांच्या...

शिवसेना झोपडपट्टी महासंघाच्या वतीने इयत्ता KG, Sr. KG व इयत्ता पहिलीमध्ये...

शाळेच्या पहिल्या दिवशी...

जिल्हा परिषद शाळांच्या नवीन शैक्षणिक वर्षाच्या प्रारंभी आयोजित...

दिव्यांगांच्या सर्वांगीण...

जिल्ह्यातील दिव्यांग बांधवांच्या सर्वांगीण विकासाला गती देण्यासाठी आणि...

जय पवार यांची मान्सूनच्या...

महाराष्ट्रात पावसाच्या आगमनास होत असलेल्या विलंबाची सद्यस्थिती आणि...