हैडलाइन

पूजा भट्ट ने मुंबई में कहा कि वह सीएए और एनआरसी का समर्थन नहीं करती, क्योंकि यह उनके घर को बांटता है

मुंबई : नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और एनआरसी के मुद्दे पर बॉलिवुड फिल्म अभिनेत्री और निर्माता-निर्देशक पूजा भट्ट ने भी बयान दिया है। पूजा भट्ट ने कहा कि वह अपने नेताओं से विनती करती हैं कि देश भर में उठ रही आवाजों को सुनें। पूजा भट्ट ने मुंबई में शाहीन बाग और लखनऊ में हो रहे प्रदर्शन का भी जिक्र किया। पूजा भट्ट ने कहा कि वह सीएए और एनआरसी का समर्थन नहीं करती, क्योंकि यह उनके घर को बांटता है। पूजा भट्ट ने कहा, 'मैं हमारे नेताओं से विनती करती हूं कि देशभर में उठ रही आवाजों को सुनें। भारत की महिलाओं को, शाहीन बाग और लखनऊ की महिलाओं को... हम तब तक नहीं रुकेंगे जब तक हमारी आवाज नहीं सुनी जाएंगी।' पूजा भट्ट ने आगे कहा, 'मैं लोगों से विनती करती हूं कि इस पर ज्यादा से ज्यादा बोलें। मैं सीएए-एनआरसी का समर्थन नहीं करती, क्योंकि यह मेरे घर को बांटता है।'

अभिनेत्री पूजा भट्ट ने सोमवार को कहा कि मतभेद देशभक्ति का सर्वश्रेष्ठ स्वरूप है। उन्होंने कहा, 'सीएए-एनआरसी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों से हमें यह संदेश मिलता है कि अब आवाज उठाने का वक्त आ गया है।' दक्षिण मुंबई के कोलाबा में सीएए-एनआरसी के खिलाफ चल रहे प्रदर्शनों के थीम पर आयोजित एक कार्यक्रम में कई अन्य हस्तियों के साथ पूजा भट्ट ने भी हिस्सा लिया था। कार्यक्रम का आयोजन परचम फाउंडेशन और वी द पीपल ऑफ महाराष्ट्र द्वारा किया गया था। कार्यक्रम के वक्ताओं ने बाद में सरकार के प्रतिनिधियों को एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें 30 दिनों के अंदर सीएए-एनआरसी-एनपीआर पर राज्य अधिकारियों का रुख जानने की मांग की गई।पूजा भट्ट ने कहा, 'हमारी चुप्पी हमें नहीं बचाएगी और न ही सरकार की। सत्ता पक्ष ने वास्तव में हमें एकजुट किया है।' उन्होंने कहा, 'छात्र (सीएए-एनआरसी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं) हमें संदेश दे रहे हैं कि यह आवाज उठाने का समय है। मतभेद देशभक्ति का सबसे बड़ा रूप है।'




Most Popular News of this Week

वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप...

'पहिल्या वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप २०२६' मध्ये चंद्रपूर जिल्ह्याच्या...

पिण्याच्या पाण्याच्या...

'अल नि‍नो'मुळे पावसाने ओढ दिल्‍याने आणि मुंबई महानगराला पाणीपुरवठा...

राहुल शेवाळे यांच्या...

शिवसेना झोपडपट्टी महासंघाच्या वतीने इयत्ता KG, Sr. KG व इयत्ता पहिलीमध्ये...

शाळेच्या पहिल्या दिवशी...

जिल्हा परिषद शाळांच्या नवीन शैक्षणिक वर्षाच्या प्रारंभी आयोजित...

दिव्यांगांच्या सर्वांगीण...

जिल्ह्यातील दिव्यांग बांधवांच्या सर्वांगीण विकासाला गती देण्यासाठी आणि...

जय पवार यांची मान्सूनच्या...

महाराष्ट्रात पावसाच्या आगमनास होत असलेल्या विलंबाची सद्यस्थिती आणि...