हैडलाइन

मुंबई : मेटल रिंग सेक्स टॉय में फंसा पीनस, जेजे अस्पताल के चिकित्सकों ने गैस कटर की मदद से बचाई जान

मुंबई : मुंबई में एक शख्स का जीवन जेजे अस्पताल के चिकित्सकों ने बचा लिया। यौन उत्तेजना के लिए एक लोहे की रिंग का इस्तेमाल कर रहे इस शख्स का प्राइवेट पार्ट 3 एमएम की इस रिंग में फंस गया था। इस केस के सामने आने के बाद जेजे अस्पताल के चिकित्सकों ने सर्जरी कर किसी तरह उसके प्राइवेट पार्ट को बाहर निकाला। इस दौरान लोक निर्माण विभाग के एक कर्मचारी की भी मदद ली गई, जिसकी मदद से रिंग को गैस कटर से काटकर प्राइवेट पार्ट को इससे बाहर निकाला जा सका। डॉक्टरों के मुताबिक, मुंबई के रहने वाले एक शख्स ने यौन उत्तेजना बढ़ाने के लिए एक मेटल रिंग का इस्तेमाल शुरू किया था। इस दौरान उसका प्राइवेट पार्ट इस रिंग में फंस गया। हालांकि शर्म के कारण इस शख्स ने अपने परिवार को यह सोचकर कुछ नहीं बताया कि वह किसी तरह अपने प्राइवेट पार्ट को रिंग से बाहर निकाल लेगा। हालांकि ऐसा हुआ नहीं और मंगलवार को उसकी हालत बिगड़ गई। दर्द के कारण कराह रहे शख्स को तत्काल मुंबई के जेजे अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

जेजे अस्पताल में यूरॉलजी विभाग के चिकित्सकों ने पहले रिंग को तमाम चिकित्सकीय तरीकों से बाहर निकालने का प्रयास किया। हालांकि जब बात नहीं बनी तो अस्पताल के चिकित्सकों ने लोक निर्माण विभाग के एक अधिकारी से मदद मांगी। देर रात एक पीडब्ल्यूडी कॉन्ट्रैक्टर को अस्पताल में बुलाया गया और बहुत सावधानी से रिंग को किसी तरह काटकर प्राइवेट पार्ट को बाहर निकाला गया। चिकित्सकों ने कहा कि उक्त शख्स की जान बचाने के लिए उन्हें एक मेजर सर्जरी करनी पड़ी, जिसके बाद किसी तरह उसकी जान बचाई जा सकी। 



Most Popular News of this Week

काँग्रेस कार्यालयात घुसून...

आदिवासी विद्यार्थी मागील ४८ दिवसांपासून आंदोलन करत आहेत, नाशिकमधून...

आझाद मैदानात आंदोलन करणाऱ्या...

राष्ट्रीय नागरी आरोग्य अभियान (NUHM) अंतर्गत कार्यरत १,७०० हून अधिक...

आदिती तटकरे व राजोल पाटील...

शब्दांच्या कुंचल्यातून मानवी भावना, नात्यांचे पदर आणि प्रेमाची हळवी...

आमदार पंकज भुजबळ यांच्या...

जिल्हा रुग्णालय, नाशिक यांच्या पुढाकाराने तसेच आरोग्य विभागाच्या...

हिंदी पूरे देश में संपर्क की...

हिंदी देशभर में लोगों के बीच संवाद का माध्यम बन रही है। स्थानीय भाषाओं का...

दुष्काळाच्या पार्श्वभूमीवर...

 पावसातील खंड आणि अपुऱ्या पर्जन्यमानामुळे निर्माण झालेल्या दुष्काळी...