हैडलाइन

महिला ने छेड़खानी का विरोध किया बदमाशों ने मारी गोली

लखीसराय के चानन थाना क्षेत्र में आर्केस्ट्रा देखने गई महिला ने छेड़खानी का विरोध किया तो बदमाशों ने उसे गोली मार दी। गोली महिला के पेट में लगी है और उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल महिला रामपुर बट्टा क्षेत्र की निवासी बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़िता की ननद ने बताया कि रविवार की देर शाम वे लोग इटौन में आयोजित सरस्वती मेला देखने गए थे। इसी दौरान कुछ बदमाश उन लोगों के साथ छेड़खानी करने लगे। बदमाश उन्हें खींचकर अपने साथ ले जाना चाह रहे थे। तभी वे लोग वहां से भाग गई। जब महिलाओं ने आरोपियों के घर पर जाकर विरोध जताया, तो दोनों तरफ से मारपीट शुरू हो गई। आरोपित पक्ष की ओर से दो राउंड फायरिंग भी की गई। 

एक गोली महिला के पेट में लगी, जबकि दूसरी गोली छिटक गई। पीड़िता की ननद ने बताया कि राकेश कुमार, मुकेश सिंह, ढोढ़ी सिंह सहित दर्जनभर से अधिक लोगों ने उन लोगों के साथ मारपीट भी की। मारपीट के दौरान ही गोलियां भी चलाई। इधर घटना के बाद से क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल है। इस मामले में पुलिस ने फिलहाल कुछ भी बताने से इंकार किया है। इधर आरोपित पक्ष से विकास कुमार ने बताया कि महिला मनगढ़ंत आरोप लगा रही हैं। सरस्वती प्रतिमा विसर्जन के दौरान उनके घर के सामने डीजे को रोककर अश्लील गीत बजाया जा रहा था। जब उन लोगों ने इसका विरोध किया तो सभी लोग घर पर पथराव करने लगे। पथराव के क्रम में उनके पिता सहित आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। सभी घायलों का सदर अस्पताल में ही इलाज चल रहा है। इन घायलों में राजू सिंह, मुकेश प्रसाद, विपिन कुमार सिंह, बचू सिंह, शिवजीत सिंह सहित अन्य शामिल हैं।  



Most Popular News of this Week

ठाकरेंचा मोर्चा, देशभर...

 वाशी येथे महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना आणि शिवसेना (उद्धव बाळासाहेब ठाकरे)...

CHEMEXCIL HOSTS 49TH EXPORT AWARDS CEREMONY IN MUMBAI TO HONOUR INDUSTRY...

The Basic Chemicals, Cosmetics & Dyes Export Promotion Council (CHEMEXCIL), set-up by the Ministry of Commerce & Industry, Government of India, successfully held its 49th Export Awards...

मोदी सरकार विरोधात शिवाजी...

केंद्र व राज्यातील भाजपाचे भ्रष्ट सरकार, निवडणूक आयोगाच्या पक्षपाती...

CHEMEXCIL HOSTS 49TH EXPORT AWARDS CEREMONY IN MUMBAI TO HONOUR INDUSTRY...

The Basic Chemicals, Cosmetics & Dyes Export Promotion Council (CHEMEXCIL), set-up by the Ministry of Commerce & Industry, Government of India, successfully held its 49th Export Awards...

स्वातंत्र्यसैनिक वि. ना. पुरव...

चेंबूरमधील स्वातंत्र्यसैनिक, गांधीविचारांचे निष्ठावंत अनुयायी आणि...

महापौर रितू तावडे, उपमहापौर...

मुंबईतील वायू प्रदूषण नियंत्रणासाठी विविध प्रदूषणकारी स्रोतांवर प्रभावी...