हैडलाइन

मुंबई : कस्तूरबा अस्‍पताल में होगी 140 आइसोलेशन बेड्स की सुविधा, बनेगा देश का सबसे बड़ा अस्पताल

मुंबई : करॉना वायरस जैसी बीमारियों से भविष्य में मोर्चा लेने के लिए बीएमसी ने कस्तूरबा अस्पताल में आइसोलेशन बेड्स की संख्या बढ़ाकर 140 बेड्स करने के फैसला लिया है। यह काम आने वाले डेढ़ सालों में पूरा किया जाएगा। ऐसा होने के बाद आइसोलेशन बेड्स की मामले में कस्तूरबा देश का सबसे बड़ा अस्पताल बन जाएगा। बीएमसी स्वास्थ्य विभाग के अडिशनल म्युनिसिपल कमिश्नर सुरेश काकानी ने बताया, 'आइसोलेशन बेड्स के मामले में कस्तूरबा अब भी राज्य का सबसे बड़ा अस्पताल है। फिलहाल यहां 28 बेड्स की सुविधा है, जिनकी संख्‍या आने वाले समय में बढ़ाकर 140 की जाएगी। वर्तमान में कोरोना वायरस की समस्या को देखते हुए बजट में 2 करोड़ रुपये कस्तूरबा अस्पताल को दिया गया है।' उन्‍होंने कहा कि, 'इसके तहत अस्पताल के आइसोलेशन वॉर्ड को और बेहतर बनाने और बीमारी की रोकथाम के लिए काम किए जाने हैं। भविष्य में कोरोना वायरस की तरह दूसरी बीमारी के आउटब्रेक की आशंका को देखते हुए हमने कस्तूरबा में सुविधा बढ़ाने का फैसला लिया है। जिसके लिए 65 करोड़ रुपये का एक प्लान तैयार किया गया है। कस्तूरबा में 3 मंजिला एक नई इमारत बनाई जाएगी, जिसमें 140 बेड्स की सुविधा होगी। ये सभी बेड्स आइसोलेशन बेड्स होंगे। केंद्र सरकार की ओर से हमें अस्पताल में कोरोना वायरस की टेस्टिंग की अनुमति मिल गई है।' भविष्य में इस तरह की बीमारियों का तत्काल जांच करने के लिए कस्तूरबा में आधुनिक मशीनें भी खरीदी जाएंगी। संभवत: कस्तूरबा देश का ऐसा पहला अस्पताल होगा, जहां आइसोलेशन के लिए इतने बेड्स एक साथ मिलेंगे। बता दें कि चीन में कोरोना वायरस के कारण अब तक हजारों लोग बीमार हैं, जबकि कइयों की मौत भी हो चुकी है। 



Most Popular News of this Week

विद्याविहार रेल्वे...

घाटकोपर परिसरातील पूर्वेकडील रामचंद्र चेंबूरकर मार्ग आणि पश्चिमेकडील...

‘नटसम्राट’ हरपला! ज्येष्ठ...

भारतीय चित्रपटसृष्टीतील आपल्या दमदार अभिनयाने, भारदस्त आवाजाने आणि...

मंत्री छगन भुजबळ व माजी...

सर्वसामान्य नागरिकांना वेळेवर आणि दर्जेदार आरोग्यसेवा उपलब्ध व्हावी,...

विद्याविहार ईस्ट-वेस्ट...

बृहन्मुंबई महानगरपालिका द्वारा नवनिर्मित विद्याविहार ईस्ट-वेस्ट कनेक्टर...

वडाला में कांग्रेस ने मनाया...

मुंबई के वडाला रेलवे स्टेशन के बाहर कांग्रेस की ओर से ‘लोकतंत्र का काला...

MLA सना मलिक शेख की पहल पर भव्य...

युवाओं के रोजगार और बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए, MLA सना मलिक शेख की ओर...