हैडलाइन

भिवंडी : पुलिस ने विदेशी सिगरेट जब्त किया

भिवंडी, भिवंडी शहर में अवैधरूप से प्रतिबंधित सामग्री की बिक्री करने वाला शहर बनता जा रहा है। यहां पर आये दिन भारी मात्रा में पान मसाला, प्रतिबंधित गुटखा, रसायन, केमिकल्स, प्लास्टिक आदि प्रतिबंधित सामग्री जमा रखने वालों के विरुद्ध पुलिस छापा मार कार्रवाई करके जब्त करने की कार्रवाई भी कर रही है। इसी क्रम में निजामपुर पुलिस द्वारा एक जनरल स्टोर पर छापा मारकर भारी मात्रा में विदेशी व नकली सिगरेट जब्त करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार वंजारपट्टी नाका - चंविद्रा रोडस्थित रोलेक्स होटल के पास शालू नामक जनरल स्टोर है। यहां अवैधरूप से विदेशी व नकली सिगरेट की बिक्री की जा रही थी, जिसकी जानकारी निजामपुरा पुलिस स्टेशन को मिली। पुलिस ने उक्त जनरल स्टोर पर छापा मारकर अमरीका, स्विजरलैंड, लंदन, इंडोनेशिया, अरब आदि देशों में बिक्री होने वाले सिगरेट के नकली ब्रांड के 95 पैकेट जब्त किया है और जनरल स्टोर के मालिक फैसल थोडवाईल के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।


Most Popular News of this Week

कोकण विभागीय माहिती...

माहिती व जनसंपर्क महासंचालनालयातील अमोल महाजन यांनी आज विभागीय माहिती...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...

वृक्षांना इजा पोहोचवणे आणि...

मुंबईतील वृक्षांचे संरक्षण आणि पर्यावरणीय समतोल अबाधित राखण्यासाठी...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...

मुंद्रा पोर्ट ने रचा इतिहास,...

अदाणी पोर्ट्स के प्रमुख बंदरगाह मुंद्रा पोर्ट ने भारत के समुद्री एवं...