हैडलाइन

500 रुपए न देने पर हत्या का प्रयास, आरोपी को 2 वर्ष की सजा

ठाणे : 500 रुपए न देने से नाराज भंगार विक्रेता के गले पर ब्लेड से वार कर जान से मारने का प्रयास करने वाले आरोपी को ठाणे जिला सत्र की अतिरिक्त न्यायालय के न्यायाधीश वी.वाई. जाधव ने दोषी करार देते हुए 2 वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है. साथ ही 55 हजार रुपए का दंड भी लगाया है, जिसमें से 40 हजार रुपए जगत उदयराज आर्या को देने का आदेश दिया है. यह घटना 5 साल पहले घटी थी और सरकारी वकील के रूप में रेखा हिवराले जिरह की.

आरोपी का नाम राकेश गुप्ता (27) है. गुप्ता वागले इस्टेट रोड नंबर 28, रामनगर रहिवासी व भंगार विक्रेता जगत उदयराज आर्या के पास 19 मार्च 2015 की दोपहर में घर का फ्रिज बेचने के लिए आया था. आर्या ने कहा कि पहले फ्रिज लाओ उसके बाद वह पैसे देगा. लेकिन आरोपी राकेश गुप्ता ने उसके गले पर बेल्ड से वार कर जख्मी कर दिया. साथ ही पैर भी कई वार किया.

इस प्रकरण में श्रीनगर पुलिस ने मामला दर्ज कर राकेश गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया था. इस मामले की अंतिम सुनवाई न्यायाधीश वी.वाई. जाधव के न्यायालय में आने के बाद सरकारी वकील रेखा हिवराले द्वारा पेश किये सबूतों और गवाहों के युक्तिवाद के बाद न्यायाधीश जाधव ने राकेश गुप्ता को दोषी ठहराते हुए 2 वर्ष की सजा सुनाते हुए 55 हजार रुपये दंड भरने का आदेश दिया है. साथ ही दंड की रकम में से 40 हजार रुपए जख्मी को देने का आदेश दिया है.



Most Popular News of this Week

नालेसफाईच्या नावावर...

पावसाळ्यापूर्वी शहरातील नालेसफाई शंभर टक्के पूर्ण झाल्याचा दावा मुंबई...

राहुल शेवाळे यांच्या...

शिवसेना झोपडपट्टी महासंघाच्या वतीने इयत्ता KG, Sr. KG व इयत्ता पहिलीमध्ये...

शाळेच्या पहिल्या दिवशी...

जिल्हा परिषद शाळांच्या नवीन शैक्षणिक वर्षाच्या प्रारंभी आयोजित...

वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप...

'पहिल्या वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप २०२६' मध्ये चंद्रपूर जिल्ह्याच्या...

पिण्याच्या पाण्याच्या...

'अल नि‍नो'मुळे पावसाने ओढ दिल्‍याने आणि मुंबई महानगराला पाणीपुरवठा...

दिव्यांगांच्या सर्वांगीण...

जिल्ह्यातील दिव्यांग बांधवांच्या सर्वांगीण विकासाला गती देण्यासाठी आणि...