हैडलाइन

मुंबई : वडाला में बच्चे की चोरी, महिला सहित 2 आरोपी गिरफ्तार

मुंबई : सायन कोलीवाड़ा में एक बच्चा चोरी का मामला सामने आया है. इलाके में वैन से बच्चा चोरी करने की अफवाह फैली हुई है. पुलिस ने इस मामले में एक महिला सहित 2 लोगों को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि महिला एक घर में घुस कर डेढ़ साल के बच्चे की चोरी करने की कोशिश की. परिजनों के शोर मचाने पर स्थानीय लोगों ने महिला को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. वडाला टीटी पुलिस मामले की जांच कर रही है.

सायन कोलीवाड़ा के म्हाडा कॉलोनी में शेराली लोहार पत्नी एवं दो बच्चों के साथ रहते हैं. गुरुवार की रात 9 बजे टैक्सी ड्राइवर शेराली घर पर नहीं थे. उनकी पत्नी मुमताज घर पर खाना बना रही थी और डेढ़ साल के बेटे आहिल को घर में सुलाया था. इस दौरान एक महिला उनके घर में घुसी और डेढ़ साल के आहिल को लेकर जाने लगी. बच्ची की मां ने शोर मचाया, तो पड़ोस के लोग वहां आ गए और उस महिला को पकड़ लिया. उसके साथ एक युवक भी था.

वह मीरा रोड से महिला को वैन से लेकर आया था. लोगों ने महिला एवं युवक की पिटाई की और उसे वडाला टीटी पुलिस के हवाले कर दिया. लोगों ने वैन में भी तोड़फोड़ कर दी. महिला एवं युवक की पहचान शाहिन शेख (36) और मनोज कुमार मिश्रा (35) के रूप में हुई है. पुलिस ने दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया. पुलिस की पूछताछ में आरोपी शाहिन कुछ और ही कहानी बता रही है. पुलिस के मुताबिक शाहिन पहले सायन कोलीवाड़ा में ही रहती थी. वह किराए पर वैन लेकर मीरा रोड से सायन कोलीवाड़ा में रहने वाली बहन के घर सामान लेने आयी थी. वह भूल कर अपनी बहन के घर जाने के बजाय दूसरी इमारत के एक घर में चली गयी.



Most Popular News of this Week

आझाद मैदानात आंदोलन करणाऱ्या...

राष्ट्रीय नागरी आरोग्य अभियान (NUHM) अंतर्गत कार्यरत १,७०० हून अधिक...

आदिवासी विद्यार्थ्यांच्या...

भाजपा महायुती सरकार आदिवासी विरोधी आहे हे पुन्हा एकदा दिसून आले. भाजपा...

सेवा संकल्प अभियान महिला व...

 पंतप्रधान नरेंद्र मोदी यांच्या संविधानिक पदावरील कार्यकाळास २५ वर्षे...

आमदार पंकज भुजबळ यांच्या...

जिल्हा रुग्णालय, नाशिक यांच्या पुढाकाराने तसेच आरोग्य विभागाच्या...

सूखे को लेकर केंद्र सरकार से...

महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य...

दुष्काळाच्या पार्श्वभूमीवर...

 पावसातील खंड आणि अपुऱ्या पर्जन्यमानामुळे निर्माण झालेल्या दुष्काळी...