हैडलाइन

ठाणे : लेकसिटी मॉल में लगी आग

ठाणे : ठाणे के कापुरबावड़ी परिसर में स्थित लेक सिटी मॉल में शनिवार की दोपहर भीषण आग लग गई. सूचना मिलते ही अग्निशमन दल एवं ठाणे मनपा आपदा प्रबंधन विभाग का दस्ता घटना स्थल पर पहुँचा और आग पर काबू करने का प्रयास में लग गए. इस आग के कारण परिसर में धुआं फ़ैल गया था. जिसके कारण आग बुझाते समय अग्निशमन कर्मचारी सहित एक अन्य को सांस लेने में समस्या का सामना करना पड़ा. जिसके कारण दोनों को निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है.

ठाणे पश्चिम में कापुरबावडी नाके पर स्थित बालकुम फायर स्टेशन के पास लेकसिटी मॉल है. शनिवार की दोपहर डेढ़ बजे के दौरान पहली मंजिल पर लगी आग का धुआं दूसरी मंजिल तक पहुँच गया था. जिसके कारण मॉल में आये नागरिकों में घबराहट माहौल देखा गया. बहरहाल सूचना मिलते ही अग्निशमन दल और आपदा प्रबंधन विभाग के दस्ते ने मॉल की चौथी मंजिल पर अटके नामदेव झोरे नामक कर्मचारी को सुरक्षित बाहर निकाला और नजदीक के क्युरे अस्पताल में भर्ती कराया गया. इसी दौरान आग पर नियंत्रण लाते हुए अग्निशमन दल के तांडेल रवींद्र शेलार को धुएं के कारण सांस लेने में तकलीफ होने लगी और उन्हें तत्काल जूपिटर अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहाँ पर दोनों की स्थिति स्थिर है.

बहरहाल इस आग को काबू करने के लिए अग्निशमन विभाग को 15 वाहनों का सहारा लेना पड़ा. जिसमें 4 फायर इंजिन, 3 जम्बो टैंकर, 3 वॉटर टैंकर, 4 रेक्यू वाहन, व 1 कंट्रोल पोस्ट का समावेश है. जबकि घटना स्थल पर मॉल में 8 पानी लाईन डालकर आग बुझाया गया और 350 नागिरकों को सुरक्षित स्थानों पर हटाया गया. उक्त आग को बुझाते समय स्थानीय शिवसेना नगरसेवक संजय भोईर, उपायुक्त अशोक बुरपुल्ले, मुख्य अग्निशमन अधिकारी शशिकांत काले व आपदा प्रबंधन अधिकारी संतोष कदम उपस्थित थे.



Most Popular News of this Week

काँग्रेस कार्यालयात घुसून...

आदिवासी विद्यार्थी मागील ४८ दिवसांपासून आंदोलन करत आहेत, नाशिकमधून...

आझाद मैदानात आंदोलन करणाऱ्या...

राष्ट्रीय नागरी आरोग्य अभियान (NUHM) अंतर्गत कार्यरत १,७०० हून अधिक...

आदिती तटकरे व राजोल पाटील...

शब्दांच्या कुंचल्यातून मानवी भावना, नात्यांचे पदर आणि प्रेमाची हळवी...

आमदार पंकज भुजबळ यांच्या...

जिल्हा रुग्णालय, नाशिक यांच्या पुढाकाराने तसेच आरोग्य विभागाच्या...

हिंदी पूरे देश में संपर्क की...

हिंदी देशभर में लोगों के बीच संवाद का माध्यम बन रही है। स्थानीय भाषाओं का...

दुष्काळाच्या पार्श्वभूमीवर...

 पावसातील खंड आणि अपुऱ्या पर्जन्यमानामुळे निर्माण झालेल्या दुष्काळी...