हैडलाइन

मुंबई : भाजपा मनसे के साथ गठबंधन नहीं करेगी, खुद के बल पर लड़ेगी चुनाव

मुंबई : मनसे ने अपनी पार्टी का झंडा और अजेंडा बदलने के बाद भविष्य में भाजपा और मनसे एक साथ आयेंगे ऐसी कांफी चर्चा कई दिनों से हो रही हैं. साथी ही सुधीर मुनगंटीवार ने कहा था कि, मनसे प्रमुख राज ठाकरे के विचार भाजपा से मिलते हैं तो भविष्य में मनसे के साथ गठबंधन करने में कोई दिक्कत नहीं आएगी. हालांकि, भाजपा के नेता विनोद तावडे ने स्पस्ट किया कि, अब मनसे के साथ किसी भी प्रकार का गठबंधन नही होगा.

अब कुछ ही महीनों में नवी मुंबई महापालिका के चुनाव होने वाले है. इस चुनाव में महाविकास अघाड़ी एक साथ आने की चर्चाए हो रही है. इसलिए अकेले भाजपा को नवी मुंबई में मनसे का साथ मिलेगा या नही इस ओर सबकी निगाहें लगी थी. हालांकि भाजपा मनसे के साथ किसी भी प्रकार गठबंधन नही करना चाहती. यह चुनाव भाजपा खुद के बल पर लड़ेगी और इसमें हमारी एक तरफी जित होगी ऐसा विश्वास विनोद तावडे ने दिखाया. वे नवी मुंबई में एक पत्रकार परिषद में बोल रहे थे.

बतादें कि, नवी मुंबई महापालिका में पिछले कुछ महीनों पहले राष्ट्रवादी कांग्रेस की सत्ता थी. लेकिन गणेश नाईक भाजपा में शामिल होने के बाद राष्ट्रवादी कांग्रेस को बड़ा झटका लगा था. साथ ही कई पार्षदों ने पार्टी का साथ छोडकर गणेश नाईक के साथ मिल गए. इसलिए इस महापालिका में भाजपा की सत्ता आयी थी.   



Most Popular News of this Week

काँग्रेस कार्यालयात घुसून...

आदिवासी विद्यार्थी मागील ४८ दिवसांपासून आंदोलन करत आहेत, नाशिकमधून...

आझाद मैदानात आंदोलन करणाऱ्या...

राष्ट्रीय नागरी आरोग्य अभियान (NUHM) अंतर्गत कार्यरत १,७०० हून अधिक...

हिंदी पूरे देश में संपर्क की...

हिंदी देशभर में लोगों के बीच संवाद का माध्यम बन रही है। स्थानीय भाषाओं का...

आदिती तटकरे व राजोल पाटील...

शब्दांच्या कुंचल्यातून मानवी भावना, नात्यांचे पदर आणि प्रेमाची हळवी...

आमदार पंकज भुजबळ यांच्या...

जिल्हा रुग्णालय, नाशिक यांच्या पुढाकाराने तसेच आरोग्य विभागाच्या...

दुष्काळाच्या पार्श्वभूमीवर...

 पावसातील खंड आणि अपुऱ्या पर्जन्यमानामुळे निर्माण झालेल्या दुष्काळी...