हैडलाइन

कल्याण-डोंबिवली मनपा के 3 अधिकारी निलंबित

कल्याण : कल्याण-डोंबिवली मनपा क्षेत्र के अंतर्गत कल्याण और डोंबिवली स्टेशनों के पास के स्कॉयवाक पर कब्जा करने वाले अवैध फेरीवालों पर कार्रवाई करने में हीला-हवाली करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की गाज गिरी है. नवनियुक्त आयुक्त विजय सूर्यवंशी ने सख्त रुख अपनाते हुए 2 प्रभागक्षेत्र अधिकारियों एवं अतिक्रमण विभाग प्रमुख सहित तीनों को निलंबित कर दिया है.

गौरतलब है कि प्रमुख नागरिकों एवं सामाजिक संस्थाओं की तरफ से शिकायतें मिलने के बाद बुधवार की रात नवनियुक्त मनपा आयुक्त डॉ. विजय सूर्यवंशी ने कल्याण और डोंबिवली स्टेशन के पास स्थित स्कॉयवाक का दौरा किया. रात 11 बजे किए गए दौरे के दौरान अनेक अनिमियतताएं देखने को मिलीं. 11 बजे के बाद भी उक्त दोनों स्कॉयवाक पर यात्रियों को चलने की जगह नहीं बची थी. पूरे स्कॉयवाक पर फेरीवालों का कब्जा था और अवैध बाजार लगा हुआ था.

स्काईवाॅक पर फेरीवालों का कब्जा देख आयुक्त सकते में रह गए और डोंबिवली स्थित 'फ' प्रभाग क्षेत्र अधिकारी दीपक शिंदे, कल्याण स्थित  'क' प्रभागक्षेत्र अधिकारी भारत पवार और  अतिक्रमण विभाग प्रमुख गणेश माने तीनों को निलंबित निलंबित कर दिया है. अचानक की गई इस कार्रवाई के चलते  कल्याण-डोंबिवली मनपा के लापरवाह एवं कामचोर अधिकारियों में जहां खलबली मच गई है, वहीं आयुक्त विजय सूर्यवंशी द्वारा की गई कार्रवाई की कल्याण-डोंबिवली के नागरिकों सराहना की है.



Most Popular News of this Week

आझाद मैदानात आंदोलन करणाऱ्या...

राष्ट्रीय नागरी आरोग्य अभियान (NUHM) अंतर्गत कार्यरत १,७०० हून अधिक...

आमदार पंकज भुजबळ यांच्या...

जिल्हा रुग्णालय, नाशिक यांच्या पुढाकाराने तसेच आरोग्य विभागाच्या...

आदिवासी विद्यार्थ्यांच्या...

भाजपा महायुती सरकार आदिवासी विरोधी आहे हे पुन्हा एकदा दिसून आले. भाजपा...

सेवा संकल्प अभियान महिला व...

 पंतप्रधान नरेंद्र मोदी यांच्या संविधानिक पदावरील कार्यकाळास २५ वर्षे...

सूखे को लेकर केंद्र सरकार से...

महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य...

दुष्काळाच्या पार्श्वभूमीवर...

 पावसातील खंड आणि अपुऱ्या पर्जन्यमानामुळे निर्माण झालेल्या दुष्काळी...