हैडलाइन

मुंबई : बोलबचन गैंग का आरोपी गिरफ्तार

मुंबई : मुलुंड पुलिस ने बोलबचन गैंग के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी शहर के विभिन्न बस स्टॉपों पर अपने बोल-बचन में उलझाकर उनके गहने लेकर फरार हो जाता था. पुलिस के पूछताछ में आरोपी ने कई वारदात को अंजाम देने का जुर्म कबूल किया है. पुलिस को उसके साथियों के विषय में जानकारी मिली है. उनकी खोजबीन की जा रही है. मुलुंड पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक रवि सरदेसाई को मुलुंड के विभिन्न बक स्टॉपों पर अपने बोलबचन से लोगों को झांसा देकर लूटपाट करने वाले गिरोह की कई शिकायतें मिली. परिमंडल-7 के पुलिस उपायुक्त अखिलेश सिंह के मार्गदर्शन में वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक रवि सरदेसाई, पुलिस निरीक्षक सचिन कदम और उप निरीक्षक हर्षद पाटिल की टीम ने मामले की जांच शुरू की.

इसी बीच पुलिस को बोलबचन गैंग के एक सदस्य के मुलुंड रेलवे स्टेशन के पास आने की गुप्त सूचना मिली. पुलिस ने ट्रैप लगाकर उसे गिरफ्तार किया. उसकी पहचान किरण रमणिक लाल शाह (40) के रूप में हुई. पुलिस की जांच में किरण के बोलबचन गैंग का सक्रिय सदस्य होने की जानकारी मिली. पुलिस ने उसके पास से 4 लाख रुपए के गहने बरामद किया है. आरोपी से पूछताछ में सामने आया है कि बोलबचन गैंग के सदस्यों ने मुलुंड, भांडुप, पार्क साइट एवं घाटकोपर में कई वारदात को अंजाम दिया है. पुलिस को उसके साथियों के विषय में जानकारी मिली है. उनकी खोजबीन की जा रही है. 



Most Popular News of this Week

कोकण विभागीय माहिती...

माहिती व जनसंपर्क महासंचालनालयातील अमोल महाजन यांनी आज विभागीय माहिती...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...

सचिन अहिर यांच्या...

महाराष्ट्र विधानपरिषदेचे उपसभापती सचिन अहिर यांच्या नेतृत्वाखाली...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...