हैडलाइन

मुंबई : छेड़छाड़ करने वाले को पीटने के आरोप में शिवसेना के दो कार्यकर्ता गिरफ्तार

मुंबई : मुंबई में माटुंगा रेलवे स्टेशन के निकट एक महिला से कथित तौर पर छेड़खानी करने वाले एक व्यक्ति को शिवसेना के दो कार्यकर्ताओं ने पीट दिया, जिसके बाद दोनों गिरफ्तार कर लिए गए। एनटॉप हिल पुलिस स्टेशन के पुलिसकर्मियों ने शुक्रवार को शिवसेना कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया। अधिकारी ने बताया, ''शिवसेना कार्यकर्ताओं की पहचान नितिन नांदगांवकर और दर्शनबीर सिंह सुरजीत सिंह कोचर के रूप मे हुई और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि बाद में जमानत पर छोड़ दिया गया।
रजीवुर रहमान हबीबुर रहमान खान ने इन दोनों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार नंदगांवकर और सिंह ने खान को फोन किया और कुछ काम से पार्टी की एनटॉप हिल शाखा आने को कहा लेकिन जब वह वहां पहुंचे तो इन दोनों ने उन्हें पीटा। पुलिस के अनुसार खान को सीटीटीवी कैमरे में एक महिला को घूरते और छेडछाड़ करते हुए माटुंगा रेलवे स्टेशन पर देखा जा सकता है। इस हफ्ते के शुरू में चोरी के एक मामले में खान को गिरफ्तार भी किया गया था बाद में वह जमानत पर रिहा हो गया था।


Most Popular News of this Week

काँग्रेस कार्यालयात घुसून...

आदिवासी विद्यार्थी मागील ४८ दिवसांपासून आंदोलन करत आहेत, नाशिकमधून...

आझाद मैदानात आंदोलन करणाऱ्या...

राष्ट्रीय नागरी आरोग्य अभियान (NUHM) अंतर्गत कार्यरत १,७०० हून अधिक...

आदिती तटकरे व राजोल पाटील...

शब्दांच्या कुंचल्यातून मानवी भावना, नात्यांचे पदर आणि प्रेमाची हळवी...

हिंदी पूरे देश में संपर्क की...

हिंदी देशभर में लोगों के बीच संवाद का माध्यम बन रही है। स्थानीय भाषाओं का...

आमदार पंकज भुजबळ यांच्या...

जिल्हा रुग्णालय, नाशिक यांच्या पुढाकाराने तसेच आरोग्य विभागाच्या...

दुष्काळाच्या पार्श्वभूमीवर...

 पावसातील खंड आणि अपुऱ्या पर्जन्यमानामुळे निर्माण झालेल्या दुष्काळी...