हैडलाइन

मुंबई : हाइवे पर हादसा, 15 घायल

मुंबई : मुंबई-अहमदाबाद हाइवे के चिंचोटी के पास रविवार दोपहर एक ट्रक व बस में जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में बस में सवार 15 यात्री घायल हो गए। घायलों का वसई स्थित प्लेटिनम अस्पताल में उपचार चल रहा है। इनमें से चार लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। वालीव पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, रविवार दोपहर 2 बजे ठाणे से एसटी बस वसई आ रही थी। जैसे ही बस मुंबई-अहमदाबाद हाइवे के चिंचोटी के पास पहुंची, तभी वसई से मुंबई की तरफ जाने वाले ट्रक चालक का नियंत्रण खोने से उसने बस को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बस में सवार 15 यात्री घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची वालीव पुलिस ने घायलों को प्लेटिनम अस्पताल में भर्ती कराया है। बताया जा रहा है कि हादसा इतना जोरदार हुआ कि एक महिला यात्री बस की खिड़की के कांच से बाहर गिरी। इससे उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

Most Popular News of this Week

कोकण विभागीय माहिती...

माहिती व जनसंपर्क महासंचालनालयातील अमोल महाजन यांनी आज विभागीय माहिती...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...

वृक्षांना इजा पोहोचवणे आणि...

मुंबईतील वृक्षांचे संरक्षण आणि पर्यावरणीय समतोल अबाधित राखण्यासाठी...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...