कल्याण : कल्याण-डोंबिवली मनपा के आयुक्त डॉ. विजय सूर्यवंशी के स्काइवॉक पर फेरीवालों को हटाने के आदेश देने के बाद पुलिस की गश्त शुरू हो गई है। आयुक्त पद संभालने के कुछ दिन बाद ही सूर्यवंशी ने कल्याण-डोंबिवली के स्काइवॉक का दौरा किया था। इस दौरान मनपा के दो अधिकारी और एक कर्मचारी को निलंबित कर दिया गया और फेरीवालों को तुरंत हटाने का आदेश दिया गया। अब स्काइवॉक पर पुलिस का पहरा है, जिसके फेरीवाले और गर्दुल्ले यहां बैठ नहीं पाते हैं। इससे आम जनता ने राहत की सांस ली है। लोगों का कहना है कि पुलिस हमेशा तैनात रहनी चाहिए।