मुंबई : आज मुंबई में वंचित बहुजन आघाडी के जिलाध्यक्ष, पदाधिकारी समेत 500 कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) में प्रवेश किया। इससे वंचित बहुजन आघाडी को जोरदार झटका लगा हैं। जानकारी के लिए बतादें कि शनिवार को दो पूर्व विधायक और 45 पदाधिकारियों ने सामूहिक इस्तीफा दिया था। विक्रोली में आयोजित एक कार्यक्रम में NCP प्रमुख शरद पवार की मौजूदगी में वंचित बहुजन आघाडी के दक्षिण पूर्व मुंबई जिलाध्यक्ष राहुल डोंगरे के नेतृत्व में मुंबई के सभी जिलाध्यक्ष, पदाधिकारी समेत कुल 500 कार्यकर्ताओं ने NCP में प्रवेश किया। महाराष्ट्र में शिवसेना-कांग्रेस-राष्ट्रवादी कांग्रेस की महाविकास आघाडी और भाजपा के विकल्प के तौर पर खड़े करने की कोशिश कर रहे प्रकाश आंबेडकर को बड़ा झटका लगा है। अकोला के बाद अब मुंबई उप नगर के नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने सामूहिक इस्तीफा दिया हैं।