हैडलाइन

मुंबई : शरद पवार से होगी पूछताछ

मुंबई : कोरेगांव भीमा मामले में गवाही देने राष्ट्रवादी कांग्रेस के अध्यक्ष शारद पवार को बुलाया जाएगा। यह जानकारी कोरेगांव भीमा मामले की जांच करने वाले आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति जे.एन. पटेल ने दी है। पिछले हफ्ते शरद पवार ने एल्गर परिषद मामले की जांच करने की मांग की थी. उस समय उन्होंने कोरेगांव भीमा के बारे में जानकारी दी थी। जिसके बाद शरद पवार की पूछताछ करने की मांग आयोग के पास की गई थी। आयोग के अध्यक्ष जे.एन. पटेल ने कहा कि, अ‍ॅड. प्रदीप गावड़े ने कोरेगांव भीमा मामले में राष्ट्रवादी के अध्यक्ष शरद पवार की तत्काल गवाही लेने की मांग की थी। इस संबंध में उन्होंने आयोग को आवेदन सौंपा था। जिसके बाद आयोग ने शरद पवार की गवाही लेने का निर्णय लिया है।

बतादें कि, पिछले हफ्ते शरद पवार ने एल्गर परिषद और कोरेगाव भीमा मामले के संदर्भ में पत्रकार परिषद बुलाई थी। उस समय पवार ने कोरेगांव भीमा दंगे में संभाजी भिड़े और मिलिंद एकबोटे का नाम लिया था। इससे पहले, लोग शांति से भीमा-कोरेगांव में विजय स्तंभ को अभिवादन करने इकट्ठा होते थे। उस समय स्थानीय लोगों में कोई कड़वाहट नहीं थी। हालांकि, शरद पवार ने कहा था कि, 2017 में संभाजी भिडे और मिलिंद एकबोटे ने गांव-गांव जाकर लोगों में अलग माहौल बनाया था।


Most Popular News of this Week

वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप...

'पहिल्या वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप २०२६' मध्ये चंद्रपूर जिल्ह्याच्या...

राहुल शेवाळे यांच्या...

शिवसेना झोपडपट्टी महासंघाच्या वतीने इयत्ता KG, Sr. KG व इयत्ता पहिलीमध्ये...

पिण्याच्या पाण्याच्या...

'अल नि‍नो'मुळे पावसाने ओढ दिल्‍याने आणि मुंबई महानगराला पाणीपुरवठा...

शाळेच्या पहिल्या दिवशी...

जिल्हा परिषद शाळांच्या नवीन शैक्षणिक वर्षाच्या प्रारंभी आयोजित...

दिव्यांगांच्या सर्वांगीण...

जिल्ह्यातील दिव्यांग बांधवांच्या सर्वांगीण विकासाला गती देण्यासाठी आणि...

जय पवार यांची मान्सूनच्या...

महाराष्ट्रात पावसाच्या आगमनास होत असलेल्या विलंबाची सद्यस्थिती आणि...