हैडलाइन

मुंब्रा : 300 किलो प्लास्टिक जब्त

मुंब्रा : मनपा ने दिवा परिसर स्थित दुकान से 300 किलो प्लास्टिक की थैली जब्त कर 5 हजार दंड वसूल किया है. राज्य में उपयोग पर पाबंदी के बावजूद धड़ल्ले से प्लास्टिक का उपयोग दुकानदार कर रहे हैं. ठाणे मनपा के घनकचरा व्यवस्थापन विभाग की तरफ से प्लास्टिक के उपयोग पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने के लिए  दिवा प्रभाग समिति के सहायक आयुक्त सुनील मोरे के मार्गदर्शन में मुहिम चलाई जा रही  है. जिसके तहत  मंगलवार को  चलाए गए अभियान में करीब 40 दुकानों पर छापेमार कार्रवाई की गई. जिसके दौरान बीआर नगर स्थित दुकान से करीब 300 किलो प्लास्टिक की थैली बरामद हुई. 

सहायक आयुक्त मोरे के मार्गदर्शन में उप मुख्य स्वच्छता निरीक्षक ढोंगऱ परदेशी, लक्ष्मण पुरी, स्वच्छता निरीक्षक मोतीराले, दीपक गुजराथी आदि की टीम ने की. इस दौरान दुकानदार को 5 हजार रुपया का दंड भी लगाया गया है. स्वच्छता निरीक्षक डोंगर परदेशी ने बताया कि महाराष्ट्र में प्लास्टिक बंदी होने के बाद भी धड़ल्ले प्लास्टिक का उपयोग दुकानदार कर रहे थे. हमारी तरफ से प्लास्टिक के उपयोग पर रोक लगाने के लिए लगातार कार्रवाई जारी है.



Most Popular News of this Week

कोकण विभागीय माहिती...

माहिती व जनसंपर्क महासंचालनालयातील अमोल महाजन यांनी आज विभागीय माहिती...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...

सचिन अहिर यांच्या...

महाराष्ट्र विधानपरिषदेचे उपसभापती सचिन अहिर यांच्या नेतृत्वाखाली...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...