हैडलाइन

मुंबई : महाराष्ट्र में कोरोना वायरस का एक संदिग्ध मामला, 52,229 यात्रियों की जांच

मुंबई : महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से पीड़ित होने के संदेह में एक व्यक्ति को निगरानी में रखा गया है जबकि अब तक 52,000 यात्रियों की जांच हवाई अड्डे पर की जा चुकी है। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि पुणे के नायडू अस्पताल में पृथक वार्ड में एक मरीज को रखा गया है। राज्य के विभिन्न पृथक स्थानों पर 87 यात्रियों को भर्ती रखा गया था क्योंकि इनमें कोरोना वायरस के लक्षण दिखे थे।

विभाग ने बताया कि अब तक 86 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। अभी तक राज्य में किसी भी मामले की पुष्टि नहीं हुई है। स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा कि नौ देशों से मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पहुंच रहे लोगों की जांच के लिए अधिक श्रमशक्ति मुहैया कराई गई है। ये नौ देश वैसे हैं, जहां कोरोना वायरस के मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार हवाई अड्डे पहुंचे अब तक 52,229 लोगों की जांच हुई है। जांच की शुरुआत 18 जनवरी से हुई थी। 



Most Popular News of this Week

कोकण विभागीय माहिती...

माहिती व जनसंपर्क महासंचालनालयातील अमोल महाजन यांनी आज विभागीय माहिती...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...

सचिन अहिर यांच्या...

महाराष्ट्र विधानपरिषदेचे उपसभापती सचिन अहिर यांच्या नेतृत्वाखाली...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...