हैडलाइन

नालासोपारा, मंगलसूत्र छीनकर बदमाश फरार

नालासोपारा, नालासोपारा पश्चिम के पुलिस स्टेशन अंतर्गत चक्रधर नगर इलाके में रविवार की रात भोजन करने के बाद टहलने निकली एक 65 वर्षीय वृद्ध महिला के गले से हजारों रुपये कीमत का मंगलसूत्र छीनकर अज्ञात बदमाश फरार हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार नालासोपारा पश्चिम क्षेत्र के पाटणकर पार्क स्थित मातृदर्शन बिल्डिंग की रहने वाली रेखा सुधाकर वायंगणकर (65) नामक वृद्ध महिला रविवार की रात 10.35 बजे के आसपास भोजन करने के बाद घर से टहलने के लिए निकली। वृद्ध महिला जैसे ही क्षेत्र के चक्रधर नगर के रहमत चिकन की दुकान के सामने पहुंची उसी दरम्यान एक बाइक पर सवार होकर दो युवक आए और महिला के गले से 87 हजार 5 सौ रुपये कीमत का सोने का मंगलसूत्र छीनकर हनुमान मंदिर की दिशा में बदमाश फरार हो गए। जिसके बाद वृद्ध महिला ने समीप के नालासोपारा पुलिस स्टेशन में जाकर शिकायत दर्ज करायी। पुलिस वृद्ध महिला की शिकायत व बयान के आधार पर दोनो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर दोनो की सरगर्मी से तलाश में जुट गई है।.


Most Popular News of this Week

विद्याविहार रेल्वे...

घाटकोपर परिसरातील पूर्वेकडील रामचंद्र चेंबूरकर मार्ग आणि पश्चिमेकडील...

‘नटसम्राट’ हरपला! ज्येष्ठ...

भारतीय चित्रपटसृष्टीतील आपल्या दमदार अभिनयाने, भारदस्त आवाजाने आणि...

मंत्री छगन भुजबळ व माजी...

सर्वसामान्य नागरिकांना वेळेवर आणि दर्जेदार आरोग्यसेवा उपलब्ध व्हावी,...

विद्याविहार ईस्ट-वेस्ट...

बृहन्मुंबई महानगरपालिका द्वारा नवनिर्मित विद्याविहार ईस्ट-वेस्ट कनेक्टर...

वडाला में कांग्रेस ने मनाया...

मुंबई के वडाला रेलवे स्टेशन के बाहर कांग्रेस की ओर से ‘लोकतंत्र का काला...

MLA सना मलिक शेख की पहल पर भव्य...

युवाओं के रोजगार और बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए, MLA सना मलिक शेख की ओर...