हैडलाइन

पुणे : मनसे कार्यकर्ताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

पुणे, पुणे पुलिस ने अल्पसंख्यक समुदाय के एक व्यक्ति के घर में कथिततौर पर जबरदस्ती घुसने और उसे प्रताड़ित करने के आरोप में महाराष्ट्र नव निर्माण सेना (मनसे) के कुछ कार्यकर्ताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। मनसे ने यहां संदिग्ध बांग्लादेशियों के खिलाफ पिछले सप्ताह से अभियान शुरू किया है। रोशन शेख(35) नामक व्यक्ति ने शनिवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि मनसे के कुछ कार्यकर्ता यहां के बालाजीनगर इलाके में उसके मकान में जबरदस्ती घुस गए और उसे बांग्लादेशी करार दिया जबकि वह पश्चिम बंगाल का रहने वाला है और पुणे में नौकरी करता है। शिकायतकर्ता ने कहा कि उसने उन्हें बताया कि वह भारतीय नागरिक है, बांग्लादेशी नहीं। साथ ही उन्हें कागजात भी दिखाए लेकिन उन्होंने उसकी बात नहीं सुनी। शेख और दो अन्य लोगों को बाद में सहकारनगर पुलिस थाने लाया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने उनके कागजात की जांच की और पाया कि उनमें से कोई भी अवैध शरणार्थी नहीं था। शेख की शिकायत पर मनसे के सात से आठ पदाधिकारियों के खिलाफ सोमवार रात प्राथमिकी दर्ज की गई।


Most Popular News of this Week

महात्मा ज्योतिबा फुले आणि...

क्रांतीसुर्य महात्मा ज्योतिबा फुले यांची २०० वी जयंती व महामानव भारतरत्न...

मुंबई युवक काँग्रेसच्या...

नरेंद्र मोदी यांनी २०१४ साली मोठी आश्वासने देऊन सत्ता मिळवली. वर्षाला २...

महाराष्ट्राची सभ्यता,...

 बारामतीची  पोटनिवडणूक लढली पाहिजे अशी काँग्रेस पक्षाची भूमिका होती,...

शहर विभागातील नाले आणि मिठी...

मिठी नदीच्या संपूर्ण पाणलोट क्षेत्रात (Catchment Area) तसेच मुंबईतील लहान, मोठे...

संसदीय राजनीति में रामदास...

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (A) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय राज्य...

महात्मा फुले जयंती पर मुंबई...

 महात्मा जोतीराव फुले की १९९वीं जयंती के शुभ अवसर पर बहुजन, ग्रामीण एवं...