हैडलाइन

#metoo: छुट्टी पर भेजे गए सोदबीज कंपनी के इंडिया हेड, दो पुरुषों ने भी लगाए आरोप

मुंबई, रियल्टी ऑक्शन हाउस सोदबीज के इंडिया हेड को भारत में कंपनी की पहली ऑक्शन के एक हफ्ते बाद ही छुट्टी पर भेजा गया है। कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर गौरव भाटिया को यौन शोषण से जुड़े आरोपों के चलते छुट्टी पर भेजते हुए मामले की जांच करवाई जा रही है। उनपर यौन शोषण के आरोप लगाने वाले चार लोगों में से दो पुरुष हैं। सोदबीज कंपनी द्वारा जारी किए गए एक बयान में कहा गया है, 'सोदबीज कंपनी में किसी भी तरह के हरासमेंट के लिए कोई जगह नहीं है और हम इस मामले की गंभीरता से जांच करेंगे।' कंपनी की ओर से कहा गया है कि इससे 29 नवंबर की सेल पर कोई असर नहीं पड़ेगा। भाटिया को अक्टूबर 2016 को साउथ एशिया ऑपरेशंस का हेड बनाया गया था। 

'उन्होंने कई बार मेरा यौन शोषण किया' 

भाटिया के बारे में खुलासे एक इंस्टाग्राम अकाउंट 'सीन एंड हर्ड' (@herdsceneand) से हुए, जो आर्ट वर्ल्ड से जुड़ी मीटू स्टोरीज शेयर कर रहा है। इसने भटिया द्वारा गलत तरह से छूने, जबरन चुंबन और अन्य प्रकार के कथित यौन दुर्व्यवहार के चार अज्ञात लोगों से जुड़े मामले पोस्ट किए थे। उनमें से दो उस समय से जुड़े हैं जब वह लग्जरी गुड्स सेल ग्रुप एलवीएमएच से जुड़े थे, और एक उनकी सोदबीज में जॉइनिंग के बाद का है। 22 नवंबर को किए गए अंतिम पोस्ट में 2014 में एक होटल के कमरे में शारीरिक शोषण का आरोप लगा है, जब भाटिया 'एक लक्जरी फर्म में शीर्ष मालिक' थे। 

इस अनुभव में एक अज्ञात पीड़ित के हवाले से लिखा गया है, 'एक इवेंट के बाद उन्होंने मुझसे अपने कमरे में आकर कुछ जरूरी चीजों पर बात करने के लिए कहा। मुझे कोई गड़बड़ नहीं लगी और मैं नहीं चाहता था कि किसी लड़की को उनके कमरे में जाना पड़े या असहज लगे तो मैं राजी हो गया। वहां उन्होंने मेरा यौन शोषण किया और मेरे कई बार 'न' कहने के बावजूद ऐसा हुआ। मैं डरा हुआ और हैरान था। मैं अब बोल रहा हूं क्योंकि बाकी भी खुलकर सामने आ रहे हैं।' 



Most Popular News of this Week

मुंबईच्या महापौर रितू तावडे...

गोरेगाव (पश्चिम) येथील मृणाल गोरे उड्डाण पुलाच्या राम मंदिर मार्ग ते रिलीफ...

धमक्यांना न घाबरता जनतेची...

धमक्यांना न घाबरता जनतेची सेवा सुरूच राहणार; पोलिस आणि महानगरपालिका...

चेंबूरमध्ये ‘तुंबाडची...

सध्या राज्यभरातील चित्रपटगृहांमध्ये प्रेक्षकांची मने जिंकणाऱ्या मराठी...

अदाणी ग्रीन एनर्जी ने रचा...

भारत की सबसे बड़ी नवीकरणीय ऊर्जा कंपनी Adani Green Energy Limited (AGEL) ने गुजरात के खवड़ा में...

मुंबईकरांनी पाण्याचा...

मुंबई महानगरात १० टक्के पाणी कपात लागू करण्यात आली असून, तिची अंमलबजावणी...

नालेसफाईच्या नावावर...

पावसाळ्यापूर्वी शहरातील नालेसफाई शंभर टक्के पूर्ण झाल्याचा दावा मुंबई...