हैडलाइन

मुंबई : अंडरवर्ल्ड डॉन लकड़ावाला का भाई गिरफ्तार

मुंबई : मुंबई पुलिस के हफ्ता निरोधक दस्ते ने अंडरवर्ल्ड डॉन एजाज लकड़ावाला के भाई नदीम अब्दुल सत्तार (49) को गिरफ्तार किया है. वह शनिवार को ही दुबई से मुंबई लौटा और उसे मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई पर दबोच लिया गया. उसके खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी की गयी थी. क्राइम ब्रांच ने जब 6 जनवरी को एजाज को पटना से गिरफ्तार किया था तो उसकी जांच में खुलासा हुआ था कि नदीम मुंबई के बड़े व्यवसायियों एवं बिल्डरों की जानकारी एजाज को देता था. उस समय वह देश से बाहर था.

बांद्रा (प.) में रहने वाले बिल्डर ने हफ्ता निरोधक दस्ते में शिकायत की थी कि उसे एजाज लकड़ावाल की धमकी मिल रही है. लकड़ावाला ने उससे एक करोड़ का हफ्ता मांगा है. पुलिस उपायुक्त शाहजी उमाप के मार्गदर्शन में हप्ता निरोधक दस्ते के प्रभारी अजय सावंत एवं सचिन कदम की टीम ने मामले की जांच शुरू की. हफ्ता निरोधक दस्ते ने गुप्त सूचना पर पिछले साल 27 दिसंबर को मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एजाज की बेटी शिफा शाहिद शेख को गिरफ्तार किया. वह सोनिया आडवाणी के नाम के फर्जी पासपोर्ट से नेपाल जाने के फिराक में थी. पुलिस ने उससे पूछताछ और छानबीन की, तो एजाज का अहम सुराग मिला. उसे बिहार के पटना से गिरफ्तार किया गया. उसकी जांच में खार में रहने वाले नदीम के नाम का खुलासा हुआ. हफ्ता निरोधक दस्ते की टीम ने शनिवार को नदीम लकड़ावाला को मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया. रविवार को उसे स्थानीय अदालत में पेश किया गया. अदालत ने उसे 3 मार्च तक पुलिस रिमांड में भेज दिया. 

लकड़ावाला गैंगस्टर छोटा राजन का सहयोगी था, लेकिन 2008 में उससे अलग होकर अपना गिरोह बनाया. मुंबई समेत देश भर में पुलिस को उसके खिलाफ 80 से अधिक हफ्ता वसूली की शिकायतें मिली थीं. वह 23 साल से फरार था और पुलिस के लिए सिर दर्द बना हुआ था. लकड़ावाला कनाडा, यूके, अमेरिका, मलेशिया, कंबोडिया और नेपाल सहित 7 से 8 देशों में अपने ठिकाने बदल-बदल कर रह रहा था. वह विदेश में बैठ कर मुंबई समेत देश भर के बिल्डरों एवं व्यवसायियों को धमकी देकर हफ्ता उगाही कर रहा था. 



Most Popular News of this Week

वाढदिवसाचा स्नेहस्पर्श -...

मुंबईच्या महापौर श्रीमती रितू तावडे यांनी आज (दिनांक १८ एप्रिल २०२६) आपल्या...

महामानव भारतरत्न...

भारतरत्न डॉ.बाबासाहेब आंबेडकर यांच्या १३५ व्या जयंतीनिमित्त ठाणे...

डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर यांच्या...

भारतीय राज्यघटनेचे शिल्पकार, महामानव डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर यांच्या...

महात्मा फुले जयंती पर मुंबई...

 महात्मा जोतीराव फुले की १९९वीं जयंती के शुभ अवसर पर बहुजन, ग्रामीण एवं...

संसदीय राजनीति में रामदास...

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (A) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय राज्य...

SAMUDRA SAHAS SAILING EXPEDITION FLAGGED OFF FROM MUMBAI AS PART OF REGIMENT OF...

The Samudra Sahas Sailing Expedition, undertaken by the Regiment of Artillery as part of its bicentenary celebrations, was ceremonially flagged off by Lieutenant General N. S. Sarna, PVSM, AVSM, SM,...