हैडलाइन

मुंबई : सोशल मीडिया ने ऑटो चालक को पहुंचाया सलाखों के पीछे

मुंबई : सुबह का समय और सुनसान रास्ता देख ऑटो रिक्शा में सवार 18 साल की लड़की से अश्लील हरकत करने वाले 49 वर्षीय एक ऑटो चालक को गोरेगांव पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी का नाम अशोक खारवी है। वह शादीशुदा है और मां के साथ मुंबई में रहता है। बताया जा रहा है कि वह मानसिक विकृति का शिकार है। पुलिस को पीड़िता ने बताया कि 29 फरवरी को उसने घर से कहीं जाने के लिए ऑटो रिक्शा लिया। एसवी रोड पर गोरेगांव एमटीएनएल सिग्नल के पास ऑटो चालक ने ऑटो रोका और रिक्शे के शीशे में युवती को देखकर अश्लील हरकतें करने लगा। युवती ने उसकी हरकतों को मोबाइल में कैद कर लिया। इसका विडियो युवती ने मुंबई पुलिस को ट्वीट कर मदद मांगी।

डीसीपी डॉ. दहिकर ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर गोरेगांव पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 354(अ) और 509 के तहत मामला दर्ज कर उसे सीसीटीवी फुटेज की मदद से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को 3 मार्च तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। दहिकर ने बताया कि ऐसी घटनाओं से बचने के लिए सर्तकता बरतें। सावधानी से घटना को हैंडल करें। घबराएं नहीं और परेशान होने के बजाय हालात का सामना करते हुए खुद को मजबूत रखें, ताकि आरोपी आप पर हावी न हो सके। उसे आपकी कमजोरी पता नहीं चलनी चाहिए। इस तरह की आपराधिक प्रवृत्ति के लोग कहीं भी घटना को अंजाम देने का प्रयास करते हैं। उन्हें सुबह-शाम, रात या दोपहर या सुनसान और भीड़ से कोई मतलब नहीं होता है। यह केस एसवी रोड पर हुआ है, जहां हमेशा भीड़ रहती है।

हिम्मत से काम लेते हुए पीड़िता को नजदीकी पुलिस स्टेशन जाना चाहिए। शिकायत दर्ज करवानी चाहिए। शिकायतकर्ता के सामने आने पर ही पुलिस आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर उसको पकड़ सकती है। पीड़िता अगर पुलिस स्टेशन जाने में झिझकती है, तो उन्हें झिझकना नहीं चाहिए। पुलिस हमेशा आपके साथ है। आत्मविश्वास के साथ शिकायत करें। खुद के सोशल अकाउंट पर डालने से अच्छा मुंबई पुलिस को एसएमएस, ट्वीट या 100 नंबर पर कॉल कर जानकारी दें।



Most Popular News of this Week

कोकण विभागीय माहिती...

माहिती व जनसंपर्क महासंचालनालयातील अमोल महाजन यांनी आज विभागीय माहिती...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...

वृक्षांना इजा पोहोचवणे आणि...

मुंबईतील वृक्षांचे संरक्षण आणि पर्यावरणीय समतोल अबाधित राखण्यासाठी...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...

सचिन अहिर यांच्या...

महाराष्ट्र विधानपरिषदेचे उपसभापती सचिन अहिर यांच्या नेतृत्वाखाली...