हैडलाइन

मुंब्रा : कार की टक्कर में रिक्शा चालक की मौत

मुंब्रा : कार और आटो रिक्शा में हुई सीधी टक्कर में रिक्शा चालक की मौत हो गई और 2 यात्री घायल हो गए. यह दुर्घटना कल्याणफाटा से पहाड़ी से होकर नवी मुंबई की तरफ जाने वाली पाइप लाइन मार्ग पर हुई. पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है. इस प्रकरण में डायघर पुलिस थाने में गुनाह दाखिल किया गया है. इस दुर्घटना में नवी मुंबई के घणसोली परिसर में रहने वाले शशिकांत पंडित बुरी तरह से घायल हो गए हैं. इनकी छाती में चोट लगी है और हाथ फ्रैक्चर हो गया है. लोढा हेवन स्थित आभूषण की दुकान में काम करने वाले पंडित रात में काम से छूटने के बाद रिक्शा पकड़ा. उनके साथ अन्य 2 यात्री भी थे.  रिक्शा कल्याणफाटा चौक से पाइप लाइन मार्ग होकर  म्हापे की तरफ जा रहा था. एक मंदिर के सामने ओवरटेक करते हुए तेज गति से आ रही कार ने रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी. जिसके चलते रिक्शा चालक और 2 यात्री घायल हो गए. जिनको तत्काल उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराने के लिए ले जाया गया. वहीं गंभीर रूप से चोट लगने के चलते रिक्शा चालक शाम आनंदराव नेमिस्ते  की अस्पताल ले जाने से पहले ही मौत हो गई थी. घायल यात्री शशिकांत पंडित की शिकायत पर शील डायघर पुलिस ने नालासोपारा निवासी कार चालक शत्रुघ्न सिंह के विरुद्ध मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है.



Most Popular News of this Week

ठाकरेंचा मोर्चा, देशभर...

 वाशी येथे महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना आणि शिवसेना (उद्धव बाळासाहेब ठाकरे)...

CHEMEXCIL HOSTS 49TH EXPORT AWARDS CEREMONY IN MUMBAI TO HONOUR INDUSTRY...

The Basic Chemicals, Cosmetics & Dyes Export Promotion Council (CHEMEXCIL), set-up by the Ministry of Commerce & Industry, Government of India, successfully held its 49th Export Awards...

मोदी सरकार विरोधात शिवाजी...

केंद्र व राज्यातील भाजपाचे भ्रष्ट सरकार, निवडणूक आयोगाच्या पक्षपाती...

CHEMEXCIL HOSTS 49TH EXPORT AWARDS CEREMONY IN MUMBAI TO HONOUR INDUSTRY...

The Basic Chemicals, Cosmetics & Dyes Export Promotion Council (CHEMEXCIL), set-up by the Ministry of Commerce & Industry, Government of India, successfully held its 49th Export Awards...

स्वातंत्र्यसैनिक वि. ना. पुरव...

चेंबूरमधील स्वातंत्र्यसैनिक, गांधीविचारांचे निष्ठावंत अनुयायी आणि...

महापौर रितू तावडे, उपमहापौर...

मुंबईतील वायू प्रदूषण नियंत्रणासाठी विविध प्रदूषणकारी स्रोतांवर प्रभावी...