हैडलाइन

मुंबई। शिवसेना के विधायक भास्कर जाधव को भाजपा की ऑफर

मुंबई। भाजपा के सुधीर मुनगंटीवार ने मंगलवार को शिवसेना के विधायक भास्कर जाधव को भाजपा में आने का खुला न्यौता दिया हैं। इन दिनों विधायक भास्कर जाधव शिवसेना पर नाराज हैं। इसलिए उन्होंने अधिवेशन के दौरान अपने भाषण में कोकण के सवाल उठाए। उनके भाषण से प्रभावित होकर सुधीर मुनगंटीवार ने उनका स्वागत किया और उसी समय जाधव को भाजपा में आने की ऑफर दी। सुधीर मुनगंटीवार ने ऑफर देते हुए कहा, भास्कर जाधव आप अच्छा बोलते हो, आपके नाम में यानि भास्कर जाधव इस नाम में भास्कर का B और जाधव का J है। अब इसमें प्रगति का P जोड़कर BJP में शामिल हो जाओ। बतादें कि, विधानसभा चुनाव के दौरान भास्कर जाधव राष्ट्रवादी कांग्रेस से शिवसेना में गए थे। शिवसेना में उन्हें मंत्रिपद मिलेगा इस उम्मीद से उन्होंने राष्ट्रवादी को अलविदा कहा था। हालांकि जाधव को कोई भी पद नहीं मिला। इसीलिए वह शिवसेना से नाराज हुए। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के कोकण दौरे के समय भी अपनी नाराजगी दिखाई थी। इस बिच भाजपा ने जाधव को पार्टी में आने की ऑफर दी हैं। अब देखना है की भास्कर जाधवइस ऑफर का स्वीकार करते है या नहीं। 



Most Popular News of this Week

कोकण विभागीय माहिती...

माहिती व जनसंपर्क महासंचालनालयातील अमोल महाजन यांनी आज विभागीय माहिती...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...

सचिन अहिर यांच्या...

महाराष्ट्र विधानपरिषदेचे उपसभापती सचिन अहिर यांच्या नेतृत्वाखाली...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...