हैडलाइन

मुंबई : बीजेपी नेता शाइना एन सी के पति के साथ ठगी, दर्ज कराया केस

मुंबई : बीजेपी नेता शाइना एन सी के पति मनीष मुनोत ने कर्ज देने के मामले में लगभग 8 करोड़ रुपये की चपत लगने की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है। वरिष्ठ निरीक्षक आनंद होगाड़े ने कहा कि दक्षिणी मुंबई के एम आर ए मार्ग पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया गया है और आर्थिक अपराध शाखा इसकी जांच कर रही है। मुनोत द्वारा दायर की गई शिकायत के अनुसार मेहुल पारेख नामक व्यक्ति ने उनसे 2016 में संपर्क किया था और कहा कि वह चेंबूर में 8.2 करोड़ रुपये का एक बंगला खरीदना चाहता है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पारेख ने कथित तौर पर मुनोत से कहा कि उसे 1.2 करोड़ रुपये की जरूरत है। मुनोत ने पारेख को सूद पर धन दे दिया जिसके कुछ महीने बाद कथित तौर पर पारेख ने और कर्ज मांगा और इसके एवज में बंगले के कागजात गिरवी रखने की बात कही।

मुनोत ने कथित तौर पर और कर्ज दे दिया। मुनोत का आरोप है कि अगस्त 2017 तक पारेख ने न मूल धन चुकाया और न ही सूद अदा किया। बाद में मुनोत को पता चला कि पारेख बंगले का असली मालिक नहीं है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि पारेख के खिलाफ भारतीय दंड संहिता के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है। मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।



Most Popular News of this Week

आझाद मैदानात आंदोलन करणाऱ्या...

राष्ट्रीय नागरी आरोग्य अभियान (NUHM) अंतर्गत कार्यरत १,७०० हून अधिक...

आदिवासी विद्यार्थ्यांच्या...

भाजपा महायुती सरकार आदिवासी विरोधी आहे हे पुन्हा एकदा दिसून आले. भाजपा...

सेवा संकल्प अभियान महिला व...

 पंतप्रधान नरेंद्र मोदी यांच्या संविधानिक पदावरील कार्यकाळास २५ वर्षे...

आमदार पंकज भुजबळ यांच्या...

जिल्हा रुग्णालय, नाशिक यांच्या पुढाकाराने तसेच आरोग्य विभागाच्या...

सूखे को लेकर केंद्र सरकार से...

महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य...

दुष्काळाच्या पार्श्वभूमीवर...

 पावसातील खंड आणि अपुऱ्या पर्जन्यमानामुळे निर्माण झालेल्या दुष्काळी...