हैडलाइन

वसई : केमिकल कंपनियों पर प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड का शिकंजा

मुंबई : वसई पूर्व में केमिकल कंपनियों से निकलने वाला केमिकल व कचरा वसईकरों की सेहत बिगाड़ रहा है। हालात यह हैं कि यहां गलियों व सड़कों के किनारे बहने वाले केमिकल युक्त गंदे पानी से तरह-तरह की बीमारियां तेजी से फैल रही हैं। गत दिनों नवभारत टाइम्स ने 'वसई में भी केमिकल लोचा हो सकता है' शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद महाराष्ट्र प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड ने वसई पूर्व स्थित तीन कंपनियों को बंद करने का नोटिस जारी किया है। साथ ही, महावितरण कंपनी को तीनों कंपनियों की विद्युत आपूर्ति बंद करने को कहा था। मंगलवार को महावितरण ने तीनों कंपनियों की बिजली काट दी। इसके बाद अन्य कंपनी मालिकों में हड़कंप मच गया है माध्यम से यह खतरनाक केमिकल खेतों व खाड़ी में पहुंच रहा है। हरे, नीले, पीले रंग में बह रहा यह केमिकल मछलियों, खेती व पर्यावरण को भारी नुकसान पहुंचा रहा है। केमिकल युक्त पानी पीने से कई जानवरों की मौत भी हो चुकी है। साथ ही इन कंपनियों में कई जानलेवा हादसे सामने आ चुके हैं। वसई-विरार शहर मनपा क्षेत्र में बेरोक-टोक चल रहीं इन कंपनियों पर स्थानीय नागरिकों की शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होती है।

वसई पूर्व के गोलानी, वालीव, धुमाल नगर, वसई फाटा, खैरपाडा, चिचपाडा, गौराईपाडा, सातीवली, भोयदापाडा, अग्रवाल, कामण, चिंचोटी, हाइवे, रिचर्ड कंपाउंड, वाकनपाडा, शालीमार आदि क्षेत्रों में आज भी कई केमिकल कंपनियां अवैध रूप से संचालित हैं। पूर्व में इन केमिकल कंपनियों में आग लगने की घटनाओं के साथ-साथ कई बड़े हादसे भी हो चुके हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कंपनियों के मालिक नियमों का उल्लंघन करते हुए कंपनियों से निकलने वाला कचरा व केमिकल युक्त पानी खुले गटरों, नालों व सड़क किनारे छोड़ देते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कंपनियों से निकलने वाले केमिकल के चलते लोगों में डेंगी, मलेरिया, खांसी, आंखों में जलन जैसी बीमारियां फैल रही हैं। मनपा अधिकारियों से शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होती है। शिवसेना नेता व पूर्व नगरसेवक राजकुमार चोरघे ने बताया कि वसई पूर्व का ज्यादातर इलाका इंडस्ट्रियल है। यहां छोटी-बड़ी 4 हजार से अधिक कंपनियां चलाई जा रही हैं। इनमें से बहुत कम कंपनियों को परमिशन दी गई है। अवैध रूप से चल रही इन कंपनियों से पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है।



Most Popular News of this Week

मुंबईच्या महापौर रितू तावडे...

गोरेगाव (पश्चिम) येथील मृणाल गोरे उड्डाण पुलाच्या राम मंदिर मार्ग ते रिलीफ...

धमक्यांना न घाबरता जनतेची...

धमक्यांना न घाबरता जनतेची सेवा सुरूच राहणार; पोलिस आणि महानगरपालिका...

चेंबूरमध्ये ‘तुंबाडची...

सध्या राज्यभरातील चित्रपटगृहांमध्ये प्रेक्षकांची मने जिंकणाऱ्या मराठी...

अदाणी ग्रीन एनर्जी ने रचा...

भारत की सबसे बड़ी नवीकरणीय ऊर्जा कंपनी Adani Green Energy Limited (AGEL) ने गुजरात के खवड़ा में...

मुंबईकरांनी पाण्याचा...

मुंबई महानगरात १० टक्के पाणी कपात लागू करण्यात आली असून, तिची अंमलबजावणी...

नालेसफाईच्या नावावर...

पावसाळ्यापूर्वी शहरातील नालेसफाई शंभर टक्के पूर्ण झाल्याचा दावा मुंबई...