हैडलाइन

कल्याण : दुष्कर्मी तीनों आरोपी को 24 दिनों में फांसी की सजा

कल्याण : एक 6 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद उस्की निर्मम हत्या कर झारखंड से  फरार होने वाले एक आरोपी को कल्याण की महात्माफुले पुलिस ने कल्याण रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया.  गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर उसके अन्य दो साथी आरोपियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया,  गिरफ्तार तीनों आरोपियों को कोर्ट ने महज 24 दिनों में फांसी की सजा सुनाई है. मुख्य आरोपी को 20 मिनट पहले सूचना पर ही गिरफ्तार करने वाली कल्याण की महात्माफुले चौक पुलिस टीम को डीसीपी विवेक पानसरे द्वारा बुधवार को सम्मानित किया गया.  कल्याण डीसीपी कार्यालय में बुधवार को आयोजित पत्रकार परिषद में डीसीपी विवेक पानसरे द्वारा दी गई. जानकारी के अनुसार झारखंड के दुमका जिला के रामगढ़ पुलिस स्टेशन की हद में 5 फरवरी को एक 6 वर्षीय मासूम बच्ची  के साथ 3 नराधम लोगों ने मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके बाद मासूम बच्ची की हत्या कर मुख्य आरोपी मिठ्ठू राय झारखंड से ट्रेन द्वारा  मुंबई के लिए रवाना हो गया.

झारखंड  दुमका के एस.पी. रमेश इसकी जानकारी गाड़ी ट्रेन के नाम और नंबर और आरोपी के फोटो के साथ  कल्याण की महात्मा फुले चौक पुलिस को दी.  जब यह जानकारी मिली तब उक्त ट्रेंन को कल्याण पहुंचने में मात्र 20 मिनट का समय बाकी था,  महात्मा फुले पुलिस को जानकरी मिलते ही तुरंत कल्याण के रेलवे स्टेशन के लिए रवाना हुए और 8 फरवरी को 20 मिनिट में ही बलात्कारी मुख्य आरोपी मिठ्ठू रॉय को गिरफ्तार कर लिया. पुलिसिया पूछताछ में मिठ्ठू राय ने अपने अन्य दो साथियों का भी नाम बता दिया जो कि झारखंड में ही थे. झारखंड की पुलिस ने पंकज मोहाली और अशोक राय को गिरफ्तार कर लिया.  तीनों  बलात्कारियों का मामला झारखंड के दुमका सत्र न्यायालय में सुनवाई हुई, जहां महज   24 दिनों में यानी कि 3 मार्च को तीनों बलात्कारियों को दुमका कोर्ट द्वारा  फांसी की सजा सुनाई गई है. मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने का सराहनीय कार्य करने वाले वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक प्रकाश लोंढे,  पुलिस निरीक्षक संभाजी जाधव, सुरेश डांवरे,  दीपक सरोंदे एवं साथी पुलिस कर्मियों को कल्याण पुलिस परिमंडल-3 के पुलिस उपायुक्त विवेक पानसरे ने बुधवार को सम्मानित किया.



Most Popular News of this Week

आझाद मैदानात आंदोलन करणाऱ्या...

राष्ट्रीय नागरी आरोग्य अभियान (NUHM) अंतर्गत कार्यरत १,७०० हून अधिक...

आदिवासी विद्यार्थ्यांच्या...

भाजपा महायुती सरकार आदिवासी विरोधी आहे हे पुन्हा एकदा दिसून आले. भाजपा...

सेवा संकल्प अभियान महिला व...

 पंतप्रधान नरेंद्र मोदी यांच्या संविधानिक पदावरील कार्यकाळास २५ वर्षे...

आमदार पंकज भुजबळ यांच्या...

जिल्हा रुग्णालय, नाशिक यांच्या पुढाकाराने तसेच आरोग्य विभागाच्या...

सूखे को लेकर केंद्र सरकार से...

महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य...

दुष्काळाच्या पार्श्वभूमीवर...

 पावसातील खंड आणि अपुऱ्या पर्जन्यमानामुळे निर्माण झालेल्या दुष्काळी...