हैडलाइन

मुंबई : मम्मी के घर पहुंचने की भनक लगी तो प्रेमी को भगाया और खुद खिड़की से कूदी

मुंबई : महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के कुर्ला में एक लड़की को जैसी ही भनक लगी कि उसकी मां घर पहुंच गई है, उसने फर्स्ट फ्लोर पर स्थित अपने फ्लैट से छलांग लगा दी। उस समय फ्लैट में उसका प्रेमी भी उसके साथ था। इस वजह से उसके बायें पैर की हड्डी टूट गई। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि उपनगरीय क्षेत्र के बेल बाजार इलाके में शुक्रवार दोपहर को यह घटना घटी। अधिकारी ने कहा कि 17 वर्षीय लड़की अपने बेडरूम में बॉयफ्रेंड के साथ थी। जैसे ही उसे आभास हुआ कि मां घर पहुंच चुकी है, उसने बॉयफ्रेंड से भागने को कहा और फिर खुद खिड़की से छलांग लगा दी। इसका नतीजा यह हुआ कि उसके बायें पैर की हड्डी टूट गई। बाद में लड़की ने अपने परिवार के सामने कबूला कि उसका प्रेमी उसके साथ था, इसलिए वह घबरा गई थी। वीबी नगर थाने के अधिकारी ने कहा कि लड़की के परिवार से शिकायत मिलने के बाद हमने आरोपी सुनील झेंडे को भारतीय दंड संहिता एवं बाल यौन अपराध संरक्षण कानून के तहत बलात्कार और घर में अनाधिकार प्रवेश को लेकर गिरफ्तार कर लिया।



Most Popular News of this Week

आझाद मैदानात आंदोलन करणाऱ्या...

राष्ट्रीय नागरी आरोग्य अभियान (NUHM) अंतर्गत कार्यरत १,७०० हून अधिक...

आदिवासी विद्यार्थ्यांच्या...

भाजपा महायुती सरकार आदिवासी विरोधी आहे हे पुन्हा एकदा दिसून आले. भाजपा...

सेवा संकल्प अभियान महिला व...

 पंतप्रधान नरेंद्र मोदी यांच्या संविधानिक पदावरील कार्यकाळास २५ वर्षे...

आमदार पंकज भुजबळ यांच्या...

जिल्हा रुग्णालय, नाशिक यांच्या पुढाकाराने तसेच आरोग्य विभागाच्या...

सूखे को लेकर केंद्र सरकार से...

महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य...

दुष्काळाच्या पार्श्वभूमीवर...

 पावसातील खंड आणि अपुऱ्या पर्जन्यमानामुळे निर्माण झालेल्या दुष्काळी...