हैडलाइन

नागपुर : यस बैंक से मनपा पर भी संकट

नागपुर : यस बैंक में हुई वित्तीय धांधली के कारण रिजर्व बैंक आफ इंडिया की ओर से लगाई गई पाबंदी का असर भले ही आम खाता धारकों पर पड़ रहा हो, लेकिन इसी तरह मनपा पर भी संकट होने की जानकारी सूत्रों ने दी. बताया जाता है कि मनपा के सम्पत्ति कर, बाजार सहित कुछ अन्य विभागों में प्रतिदिन निधि का कलेक्शन किया जाता है. डेली कलेक्शन की यह निधि यस बैंक के खाते में जमा होती थी.

हालांकि अब यस बैंक पर लगाए गए प्रतिबंध के चलते मनपा की ओर से अन्य बैंक में निधि जमा तो की जा रही है, लेकिन यस बैंक में जमा करोड़ों की निधि प्राप्त करने में मनपा को परेशानी झेलनी पड़ रही है. एक ओर पहले ही महानगर पालिका वित्तीय संकट में है, वहीं अब मनपा की निधि यस बैंक में अटक जाने से प्रशासन के सामने प्रश्नचिन्ह खड़ा हो गया है. हालांकि मनपा की कितनी निधि अटकी, इसका खुलासा तो नहीं किया गया, लेकिन काफी निधि होने की संभावना सूत्रों ने जताई.

सूत्रों के अनुसार मनपा के 10 जोन में से जोन क्रमांक 1 से 5 तक के अंतर्गत सम्पत्ति कर विभाग की ओर से प्रतिदिन होनेवाली वसूली की निधि यस बैंक में जमा की जाती थी, जिसके लिए वित्त विभाग की ओर से यस बैंक के साथ समझौता किया गया था. समझौते की शर्तों के अनुसार इन जोन में प्रतिदिन जमा होनेवाली निधि उसी दिन यस बैंक के कर्मचारियों द्वारा लेकर बैंक में जमा की जाती थी, जिसके बाद 3 कार्यालयीन दिनों के भीतर उक्त निधि को महाराष्ट्र बैंक में स्थित मनपा के खाते में जमा करने की शर्त रखी गई थी. बताया जाता है कि यस बैंक पर पाबंदी लगने के कुछ समय पहले तक नियमित रूप से मनपा के खाते में निधि जमा होती थी, लेकिन अचानक पाबंदी लगते ही निधि अटक गई.

मनपा में आर्थिक अनुशासन नहीं होने के कारण कई तरह की परेशानियां होने का खुलासा हाल ही में मनपा आयुक्त मुंढे की ओर से किया गया था. जानकारों के अनुसार सरकारी एजेन्सियों का खाता किसी राष्ट्रीयकृत बैंक में होना अनिवार्य है, जिसके अनुसार मनपा का बैंक आफ महाराष्ट्र में अधिकृत खाता भी है. इसके बावजूद वित्त विभाग की ओर से यस बैंक के साथ अलग से एग्रीमेंट क्यों किया गया. इसे लेकर अब तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है. आलम यह है कि यस बैंक को 3 दिनों के भीतर जमा की गई निधि मनपा के खाते में जमा करनी पड़ती थी. ऐसे में केवल 3 दिनों के लिए निधि यस बैंक में क्यों रखी जा रही थी, इसे लेकर भी अब आश्चर्य जताया जा रहा है.



Most Popular News of this Week

मुंबईच्या महापौर रितू तावडे...

गोरेगाव (पश्चिम) येथील मृणाल गोरे उड्डाण पुलाच्या राम मंदिर मार्ग ते रिलीफ...

धमक्यांना न घाबरता जनतेची...

धमक्यांना न घाबरता जनतेची सेवा सुरूच राहणार; पोलिस आणि महानगरपालिका...

चेंबूरमध्ये ‘तुंबाडची...

सध्या राज्यभरातील चित्रपटगृहांमध्ये प्रेक्षकांची मने जिंकणाऱ्या मराठी...

अदाणी ग्रीन एनर्जी ने रचा...

भारत की सबसे बड़ी नवीकरणीय ऊर्जा कंपनी Adani Green Energy Limited (AGEL) ने गुजरात के खवड़ा में...

मुंबईकरांनी पाण्याचा...

मुंबई महानगरात १० टक्के पाणी कपात लागू करण्यात आली असून, तिची अंमलबजावणी...

नालेसफाईच्या नावावर...

पावसाळ्यापूर्वी शहरातील नालेसफाई शंभर टक्के पूर्ण झाल्याचा दावा मुंबई...