हैडलाइन

ठाणे : मुंब्रा रेतीबंदर में अवैध रेती उत्खनन, 3 पर मामला दर्ज

ठाणे : लगातार कार्रवाई किये जाने के बावजूद अवैध रेती उत्खनन पर पूरी तरह से रोक नहीं लग पा रही है. रेती बंदर  खाड़ी परिसर में चल रहे अवैध रेती उत्खनन को लेकर मुंब्रा पुलिस थाने में राजस्व विभाग की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है. बड़े पैमाने पर कानूनी कार्रवाई करके रेती की खुदाई के काम में आने वाले बार्ज व सक्शन पम्प को कटर की सहायता से जल समाधि देने के बाद भी रेती माफियाओं पर असर नहीं पड़ रहा है. कार्रवाई के कुछ दिन बाद फिर से वे अपने लाव-लश्कर के साथ इस गोरखधंधे में फिर से लग जाते हैं.

मिली जानकारी के अनुसार  रेतीबंदर खाड़ी परिसर के समीप खाड़ी में सक्शन पंप लगाकर रेती उत्खनन किये जाने की जानकारी मुंब्रा मंडल राजस्व विभाग के लेखपाल धनंजय वतारी को मिली थी. जिसको लेकर पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया गया है. जानकारी मिली थी कि रेतीबंदर  में प्राकृतिक वनस्पतियों  को नष्ट करके खाड़ी में सक्शन पंप लगाकर  रेती उत्खनन किया जा रहा है. छानबीन के दौरान रेती उत्खनन करने का मामला उजागर हुआ. जिसको लेकर मंडल अधिकारी वतारी की शिकायत पर  मुंब्रा पुलिस थाने में जमील शेख, मिथुन रशीद शेख, दाऊद हुसेन बुजबुल पर भा.दं.सं धारा 379, 34 व जमीन राजस्व 48 (7) के तहत मामला दर्ज किया गया है. वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक मधुकर कड के निर्देश पर  मामले की जांच पीएसआई गायकवाड़  कर रहे हैं.



Most Popular News of this Week

नालेसफाईच्या नावावर...

पावसाळ्यापूर्वी शहरातील नालेसफाई शंभर टक्के पूर्ण झाल्याचा दावा मुंबई...

राहुल शेवाळे यांच्या...

शिवसेना झोपडपट्टी महासंघाच्या वतीने इयत्ता KG, Sr. KG व इयत्ता पहिलीमध्ये...

वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप...

'पहिल्या वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप २०२६' मध्ये चंद्रपूर जिल्ह्याच्या...

पिण्याच्या पाण्याच्या...

'अल नि‍नो'मुळे पावसाने ओढ दिल्‍याने आणि मुंबई महानगराला पाणीपुरवठा...

दिव्यांगांच्या सर्वांगीण...

जिल्ह्यातील दिव्यांग बांधवांच्या सर्वांगीण विकासाला गती देण्यासाठी आणि...

शाळेच्या पहिल्या दिवशी...

जिल्हा परिषद शाळांच्या नवीन शैक्षणिक वर्षाच्या प्रारंभी आयोजित...