हैडलाइन

मुंबई : चेहरे पर टॉर्च जलाने पर हत्या

मुंबई : कुरार में चेहरे पर मोबाइल फोन टॉर्च जलाने पर एक व्यक्ति की हत्या कर दी गयी. पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. मालाड (पूर्व) के पठानवाड़ी में एक इमारत के निर्माण का काम चल रहा है. निर्माणाधीन इमारत के पास ही काम करने वाले कर्मचारियों के लिए घर बनाया गया है. निर्माणाधीन इमारत में स्लैब बनाने का काम चल रहा है. इमारत में बिजली की व्यवस्था नहीं है. यहां काम करने वाले कर्मचारी आने-जाने के लिए मोबाइल टार्च का इस्तेमाल करते हैं. शुक्रवार की रात अभिषेक चौहान निर्माणाधीन इमारत की सीढ़ियों पर अपने मोबाइल फोन के टॉर्च की मदद से चढ़ रहा था. इस दौरान उसके मोबाइल टार्च की रोशनी अभिचंद्रु यादव चेहरे पर गयी. वह चौथी मंजिल पर जाने वाली सीढ़ी पर बैठा था.

टार्च की रोशनी चेहरे पर पड़ने से चौहान से उसकी बहस हो गयी. यादव ने गुस्से में चौहान को लिफ्ट वाली जगह में धकेल दिया, जिससे चौहान चौथी मंजिल से नीचे गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया. चौहान को पास के अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. कुरार पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक बाबासाहब सालुंखे ने बताया कि हत्या का मामला दर्ज कर यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है. 



Most Popular News of this Week

आझाद मैदानात आंदोलन करणाऱ्या...

राष्ट्रीय नागरी आरोग्य अभियान (NUHM) अंतर्गत कार्यरत १,७०० हून अधिक...

आदिवासी विद्यार्थ्यांच्या...

भाजपा महायुती सरकार आदिवासी विरोधी आहे हे पुन्हा एकदा दिसून आले. भाजपा...

सेवा संकल्प अभियान महिला व...

 पंतप्रधान नरेंद्र मोदी यांच्या संविधानिक पदावरील कार्यकाळास २५ वर्षे...

आमदार पंकज भुजबळ यांच्या...

जिल्हा रुग्णालय, नाशिक यांच्या पुढाकाराने तसेच आरोग्य विभागाच्या...

सूखे को लेकर केंद्र सरकार से...

महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य...

दुष्काळाच्या पार्श्वभूमीवर...

 पावसातील खंड आणि अपुऱ्या पर्जन्यमानामुळे निर्माण झालेल्या दुष्काळी...