हैडलाइन

मुंबई : उद्धव सरकार पर राज के शैडो कैबिनेट की नजर

मुंबई : विधानसभा के चुनाव में मिली करारी शिकस्त के बाद महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना में एक बार फिर जोश भरने का काम पार्टी प्रमुख राज ठाकरे ने शुरू किया है. राज ने नवी मुंबई एवं औरंगाबाद मनपा चुनाव पर ध्यान केंद्रित करते हुए ब्रिटिश परंपरा के तहत शैडो कैबिनेट तैयार किया है. मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के मंत्रियों पर राज के शैडो कैबिनेट की नजर रहेगी. राज ने अपने बेटे अमित ठाकरे को पर्यटन मंत्री का रुतबा बहाल किया है. मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने  सरकार में अपने बेटे आदित्य ठाकरे को पर्यटन मंत्रालय दिया है. राज ठाकरे ने पार्टी पदाधिकारियों से कहा है कि जिस किसी को भी शैडो कैबिनेट में शामिल हो कर काम करने की इच्छा है वे सीधा संपर्क कर सकते हैं.

लोकसभा चुनाव मैदान में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना नहीं थी, लेकिन पार्टी प्रमुख राज ठाकरे ने मुंबई सहित पूरे प्रदेश में सभाएं कर भाजपा के खिलाफ जबरदस्त प्रचार किया था हालांकि राज के प्रचार का कोई असर देखने को नहीं मिला था.महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में मनसे पूरी ताकत के साथ उतरी जरुर लेकिन उसे मात्र एक सीट  पर ही सफलता मिली.राज्य में शिवसेना पार्टी अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में महाविकास आघाड़ी की सरकार गठित होने के बाद राज ठाकरे ने ट्रैक बदल दिया है. शिवसेना के वोट बैंक को आकर्षित करने के लिए राज ने पहले पार्टी का झंडा बदला फिर केंद्र की भजपा सरकार के निर्णयों का समर्थन किया.उन्होंने सीएए व एनआरसी के समर्थन में मुंबई में रैली निकाल पार्टी का शक्ति प्रदर्शन भी किया था.अब पार्टी के 14 वें स्थापना दिवस पर राज ठाकरे ने शैडो कैबिनेट का गठन किया है.उन्होंने उद्धव के बेटे आदित्य के बराबर अपने बेटे अमित को खड़ा किया है. महाराष्ट्र सरकार में आदित्य ठाकरे पर्यटन मंत्री हैं. अब अमित ठाकरे अपने चचेरे भाई आदित्य ठाकरे के कामकाज पर निगाह रखेंगे और राज्य में पर्यटन के विकास के लिए नीतियां तय करेंगे. 

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे के बीच  पुरानी प्रतिस्पर्धा रही है. राज ठाकरे कभी शिवसेना के कद्दावर नेता हुआ करते थे,लेकिन राजनीतिक महात्वाकांक्षा की टकराहट में दोनों भाइयों के रास्ते अलग हो गए. शिवसेना छोड़ने के बाद राज ठाकरे ने 9 मार्च 2006 को महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना नाम से अलग पार्टी बना ली थी. जिसका 14 वां स्थापना दिवस नवी मुंबई में मनाया गया.जहां दो माह के अंदर मनपा का चुनाव होना है 



Most Popular News of this Week

वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप...

'पहिल्या वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप २०२६' मध्ये चंद्रपूर जिल्ह्याच्या...

पिण्याच्या पाण्याच्या...

'अल नि‍नो'मुळे पावसाने ओढ दिल्‍याने आणि मुंबई महानगराला पाणीपुरवठा...

राहुल शेवाळे यांच्या...

शिवसेना झोपडपट्टी महासंघाच्या वतीने इयत्ता KG, Sr. KG व इयत्ता पहिलीमध्ये...

शाळेच्या पहिल्या दिवशी...

जिल्हा परिषद शाळांच्या नवीन शैक्षणिक वर्षाच्या प्रारंभी आयोजित...

दिव्यांगांच्या सर्वांगीण...

जिल्ह्यातील दिव्यांग बांधवांच्या सर्वांगीण विकासाला गती देण्यासाठी आणि...

प्रियदर्शिनी पार्कमध्ये योग...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रोज दोन तास योगा करतात मी सुद्धा रोज अर्धा तास...