हैडलाइन

कल्याण : पेइंग गेस्ट बनकर उड़ाए लाखों के आभूषण

कल्याण : पेइंग गेस्ट बनकर रहे और  घर में रखे लाखों रूपए कीमत के आभूषण की चोरी करने का एक मामला  प्रकाश में आया है,  पीड़ित दंपति द्वारा आरोपी पेइंग गेस्ट के खिलाफ बाजारपेठ पुलिस स्टेशन  में शिकायत दर्ज करावाई गई है, पकड़े जाने की डर से चोरी का आभूषण आभूषण आरोपी चोर ने बेचा नहीं  बल्कि उसे गिरवी रखा दिया था, शिकायत मिलने पर  बाजारपेठ पुलिस द्वारा उक्त  शातिर चोर को गिरफ्तार कर लिया  है औऱ  आगे की जांच पड़ताल की जा रही है.

पुलिस से मिली  जानकारी के अनुसार कल्याण पाश्चिम के रहने वाले महेश जोशी (42) के यहां अहमदनगर, विद्यानगर के संगमनेर गांव का रहने वाला कौस्तुभ मोहन कुलकर्णी के यहां यह कह कर 30 दिसंबर 2019 को पेइंग गेस्ट बन कर रहने लगा कि वह बदलापुर में एक बैंक में काम करता है.  9 फरवरी 2020 तक यानी तीन महीने के भीतर महेश के घर के आलमारी में रखे 3 लाख 42 हजार 250 रूपए का आभूषण उसने चोरी कर लिए,.जब घर मालिक को पता चला कि घर में रखे आभूषण गायब हो गए तो उसने इसकी शिकायत पुलिस में की. मामला दर्ज कर  पुलिस ने कौस्तुभ को हिरासत में लेकर पूछ ताछ की  तो मालूम पड़ा कि उसने ही आभूषण की चोरी की है और सारे आभूषण को बदलापुर के मुथुट पिनकार्य  में गिरवी रख दिया था. पुलिस के अनुसार आरोपी  कौस्तुभ ने इस लिए सारे आभूषण गिरवी रख दिए थे क्यों कि उसे शक था कि वह चोरी के आभूषण बेचेगा तो पकड़ा जाएगा,लेकिन पुलिसिया पूछ ताछ में उसने अपना गुनाह कुबूल कर लिया, आगे की तहकीकात बाजारपेठ पुलिस कर रही है.



Most Popular News of this Week

नालेसफाईच्या नावावर...

पावसाळ्यापूर्वी शहरातील नालेसफाई शंभर टक्के पूर्ण झाल्याचा दावा मुंबई...

राहुल शेवाळे यांच्या...

शिवसेना झोपडपट्टी महासंघाच्या वतीने इयत्ता KG, Sr. KG व इयत्ता पहिलीमध्ये...

वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप...

'पहिल्या वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप २०२६' मध्ये चंद्रपूर जिल्ह्याच्या...

पिण्याच्या पाण्याच्या...

'अल नि‍नो'मुळे पावसाने ओढ दिल्‍याने आणि मुंबई महानगराला पाणीपुरवठा...

दिव्यांगांच्या सर्वांगीण...

जिल्ह्यातील दिव्यांग बांधवांच्या सर्वांगीण विकासाला गती देण्यासाठी आणि...

शाळेच्या पहिल्या दिवशी...

जिल्हा परिषद शाळांच्या नवीन शैक्षणिक वर्षाच्या प्रारंभी आयोजित...