हैडलाइन

स्कूल में बच्चों को बता रहे थे गुड टच बैड टच, 13 साल की बच्ची ने बतायी पड़ोसी अंकल की करतूत

मुंबई, मुंबई के एडीएन नगर की पुलिस उस समय हैरान हो गई जब नगर पालिका द्वारा संचालित अंधेरी के एक स्कूल की बच्ची ने उसके साथ यौन शोषण की बात कही। पुलिसवाले स्कूल में गुड टच ऐंड बैड टच की ट्रेनिंग देने स्कूल पहुंचे थे। बच्ची ने बताया कि किस तरह उसके पड़ोस के एक अंकल उसके साथ गलत काम करते हैं। पुलिस स्कूलों में 'पुलिस दीदी सेशन' चला रही है। एक घंटे के एक सेशन में नाबालिग छात्राओं को 'गुड टच ऐंड बैड टच' बताया जाता है। कार्यक्रम के बाद सारे बच्चे क्लास से निकल गए तो बच्ची वापस क्लास में आई और पुलिसवालों को अपने साथ हो रहे यौन शोषण की बात बताई। बच्ची की शिकायत को संज्ञान में लेते हुए पुलिस ने वर्सोवा पुलिस के साथ जाकर आरोपी बाबू दास (35) को गिरफ्तार कर लिया है। 
डीएन नगर पुलिस दीदी टीम के लीडर सीनियर इंस्पेक्टर परमेश्वर गनमे, कॉन्स्टेबल रामा हरवाल्कर, सुप्रिया भोसले और सुनील जेंदे अंधेरी वेस्ट के स्कूल में ट्रेनिंग देने पहुंचे थे। क्लास में लगभग अस्सी छात्र मौजूद थे। ट्रेनिंग के दौरान किसी भी छात्र ने यौन शोषण की शिकायत नहीं की। पूरे ट्रेनिंग सेशन के दौरान एक छात्रा चुप थी। 
पुलिस ने बताया, 'मुझे स्कूल के बाद घर जाने में डर लगता है। मेरे पड़ोसी अंकल उसके घर की देखरेख करते हैं। वह दोपहर में मेरे घर आते हैं और मेरे साथ गंदी हरकत करते हैं।' बच्ची ने बताया कि उसके पिता की मौत हो चुकी है। उसकी मां घरों में काम करती हूं। उसका छोटा भाई दोपहर में स्कूल चला जाता है। तब उसका पड़ोसी उसका यौन शोषण करता था। 


Most Popular News of this Week

राहुल शेवाळे यांच्या...

शिवसेना झोपडपट्टी महासंघाच्या वतीने इयत्ता KG, Sr. KG व इयत्ता पहिलीमध्ये...

वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप...

'पहिल्या वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप २०२६' मध्ये चंद्रपूर जिल्ह्याच्या...

शाळेच्या पहिल्या दिवशी...

जिल्हा परिषद शाळांच्या नवीन शैक्षणिक वर्षाच्या प्रारंभी आयोजित...

पिण्याच्या पाण्याच्या...

'अल नि‍नो'मुळे पावसाने ओढ दिल्‍याने आणि मुंबई महानगराला पाणीपुरवठा...

दिव्यांगांच्या सर्वांगीण...

जिल्ह्यातील दिव्यांग बांधवांच्या सर्वांगीण विकासाला गती देण्यासाठी आणि...

जय पवार यांची मान्सूनच्या...

महाराष्ट्रात पावसाच्या आगमनास होत असलेल्या विलंबाची सद्यस्थिती आणि...