हैडलाइन

मुंबई : शिवेसना के पदाधिकारी की गोली मारकर हत्या, 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

मुंबई : महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले की कोपरगांव तालुका में रविवार शाम को शिवसेना के एक पदाधिकारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि छह लोगों ने शिवसेना की कोपरगांव इकाई के उप जिलाध्यक्ष सुरेश गिरे पाटिल की भोजाने गांव में स्थित उनके घर में गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने चार राउंड गोली चलाई और उन्हें चाकू भी मारे। अहमदनगर के पुलिस अधीक्षक सागर पाटिल ने बताया कि पाटिल की हत्या के बाद सभी छह लोग फरार हो गए। उनके खिलाफ आईपीसी और आर्म्स ऐक्ट की धाराओं के तहत हत्या का मामला दर्ज किया गया है। हमने अपराध में शामिल दो लोगों की पहचान की है। उन्होंने बताया कि मृतक के खिलाफ भी हत्या, दंगे और अन्य अपराधों के लिये मामले दर्ज थे।



Most Popular News of this Week

काँग्रेस कार्यालयात घुसून...

आदिवासी विद्यार्थी मागील ४८ दिवसांपासून आंदोलन करत आहेत, नाशिकमधून...

आझाद मैदानात आंदोलन करणाऱ्या...

राष्ट्रीय नागरी आरोग्य अभियान (NUHM) अंतर्गत कार्यरत १,७०० हून अधिक...

आदिती तटकरे व राजोल पाटील...

शब्दांच्या कुंचल्यातून मानवी भावना, नात्यांचे पदर आणि प्रेमाची हळवी...

आमदार पंकज भुजबळ यांच्या...

जिल्हा रुग्णालय, नाशिक यांच्या पुढाकाराने तसेच आरोग्य विभागाच्या...

हिंदी पूरे देश में संपर्क की...

हिंदी देशभर में लोगों के बीच संवाद का माध्यम बन रही है। स्थानीय भाषाओं का...

दुष्काळाच्या पार्श्वभूमीवर...

 पावसातील खंड आणि अपुऱ्या पर्जन्यमानामुळे निर्माण झालेल्या दुष्काळी...