हैडलाइन

मुंबई : कोरोना संक्रमित महिला ने सत्संग में 1500 लोगों के साथ लिया था हिस्सा, जांच शुरू

मुंबई : दुनियाभर में हजारों लोगों को शिकार बना चुके कोरोना वायरस का संकट गहराता ही जा रहा है। देश में इस वायरस का सबसे अधिक असर महाराष्ट्र में देखने को मिल रहा है, जहां मरीजों की संख्या 49 तक पहुंच गई है। मुंबई में कोरोना पॉजिटिव पाई गई महिला ने सत्संग में हिस्सा लिया था, जहां करीब डेढ़ हजार श्रद्धालु मौजूद थे। इस जानकारी से प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए हैं। मुंबई के उल्हासनगर में 49 साल की एक महिला को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया। महिला ने जानकारी देते हुए बताया कि उसने एक आश्रम में सत्संग में हिस्सा लिया था, जहां करीब 1500 श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया था। उल्हासनगर नगर निगम में इसकी जानकारी मिलने के बाद से घबराहट फैल गई है। 

महिला का अभी मुंबई के कस्तूरबा हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। महिला के संपर्क में कौन-कौन आया, इसकी जांच के लिए एक स्पेशल टीम का गठन कर दिया गया है। अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि महिला के परिवार के सदस्यों को क्वारंटाइन की सुविधा (14 दिनों के लिए अलग रखना) में रखा गया है। इसके साथ ही महिला के साथ दुबई की यात्रा करने वाले पांच अन्य लोगों का इलाज मुंबई के कस्तूरबा हॉस्पिटल में चल रहा है। अधिकारियों का कहना है कि महिला अपने परिवार के साथ 4 मार्च को दुबई की ट्रिप से वापस लौटी। 8 मार्च को आश्रम में सत्संग में शामिल हुईं। इस दौरान सत्संग में करीब 1500 लोगों ने हिस्सा लिया था। तबीयत बिगड़ने पर महिला हॉस्पिटल में गईं, जहां से उन्हें कस्तूरबा हॉस्पिटल रिफर कर दिया गया। स्वास्थ्य विभाग से महिला के बारे में जानकारी मिलने के बाद उल्हासनगर नगर निगम ने उनके घर की सफाई की। महिला पिछले 15 दिनों में किसके-किसके संपर्क में आई, इसकी जांच के लिए एक अलग टीम का गठन कर दिया गया है।



Most Popular News of this Week

आझाद मैदानात आंदोलन करणाऱ्या...

राष्ट्रीय नागरी आरोग्य अभियान (NUHM) अंतर्गत कार्यरत १,७०० हून अधिक...

आमदार पंकज भुजबळ यांच्या...

जिल्हा रुग्णालय, नाशिक यांच्या पुढाकाराने तसेच आरोग्य विभागाच्या...

सेवा संकल्प अभियान महिला व...

 पंतप्रधान नरेंद्र मोदी यांच्या संविधानिक पदावरील कार्यकाळास २५ वर्षे...

आदिवासी विद्यार्थ्यांच्या...

भाजपा महायुती सरकार आदिवासी विरोधी आहे हे पुन्हा एकदा दिसून आले. भाजपा...

सूखे को लेकर केंद्र सरकार से...

महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य...

दुष्काळाच्या पार्श्वभूमीवर...

 पावसातील खंड आणि अपुऱ्या पर्जन्यमानामुळे निर्माण झालेल्या दुष्काळी...