हैडलाइन

मुंबई : कोरोना पर सीएम उद्धव ठाकरे की अपील का हो रहा असर

मुंबई : मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के सुझावों को आम जनता अमल में लाने लगी है। भीड़भाड़ क्षेत्रों में पहले की तुलना में कम भीड़ दिखाई दी। कई क्षेत्रों में दुकानें बंद कर दी गईं और जहां पर दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद नहीं रखीं, वहां पुलिस ने दुकानें बंद करा दीं। मुंबई के पर्यटन स्थलों से पर्यटक लगभग नदारद रहे। गुरुवार को लगभग आधी मुंबई बंद हो गई। गौरतलब है कि बुधवार की देर रात मुख्यमंत्री ठाकरे ने आम मुंबईकरों से अपील की थी कि जरूरत होने पर ही घर से बाहर निकलें। दुकानदार अपनी दुकानें बंद रखें या फिर दुकान खोलने के समय में ऐसा बदलाव करें, जिससे भीड़ नहीं हो। गुरुवार को सोशल मीडिया पर महाराष्ट्र के लोगों को टेलिविजन पर संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने खुशी जाहिर की कि भीड़ कम हुई है, लेकिन और कम करने की आवश्यकता है। मंत्रालय सहित ज्यादातर सरकारी कार्यालयों में सन्नाटा छाया रहा। निजी कार्यालयों में भी उपस्थिति बेहद कम रही। 

मुंबई महानगर के कई क्षेत्रों की कपड़े, गहने आदि की दुकानें बंद रखी गईं। किराना और मेडिकल की दुकानें ही खुली दिखाई दीं। दादर का फूल बाजार सूना पड़ गया है। दादर (पूर्व) में कपड़ा बाजार ठंडा रहा। कुर्ला में कई दुकानदारों ने दुकानें बंद रखीं, लेकिन जिन्होंने दुकानें खोलीं, पुलिस ने आकर बंद करा दीं। इसी तरह कुर्ला, घाटकोपर, चेंबूर, मुलुंड, सांताक्रुज, अंधेरी, गोरेगांव, मालाड, कांदिवली जैसे अन्य कई क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर दुकानें बंद रखी गईं। कुछ क्षेत्रों में दुकानें खुली देखी गईं, लेकिन ग्राहक नहीं दिखाई दिए। दुकानदारों का कहना है कि इसके पहले कभी ऐसा नहीं हुआ कि कई दिनों तक बाजार बंद रहे। अगले कई दिनों तक दुकानों पर ताले दिखाई देंगे।

सिंगापुर में महाराष्ट्र के 50 विद्यार्थी फंस गए हैं, उन्हें निकालने की मांग के साथ शिवसेना के सांसद विनायक राउत ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को पत्र लिखा है। महाराष्ट्र के मंत्री उदय सामंत ने भी सिंगापुर में फंसे 50 विद्यार्थियों की सुरक्षित देश वापसी का आश्वासन दिया है। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने एक बयान में कहा कि विद्यार्थियों के भारत लौटने तक दूतावास उनकी देखभाल करे। मुख्यमंत्री ने एक छात्रा बोडास से बात की है और उसे सुरक्षित वापसी का आश्वासन दिया है।



Most Popular News of this Week

काँग्रेस कार्यालयात घुसून...

आदिवासी विद्यार्थी मागील ४८ दिवसांपासून आंदोलन करत आहेत, नाशिकमधून...

आझाद मैदानात आंदोलन करणाऱ्या...

राष्ट्रीय नागरी आरोग्य अभियान (NUHM) अंतर्गत कार्यरत १,७०० हून अधिक...

आमदार पंकज भुजबळ यांच्या...

जिल्हा रुग्णालय, नाशिक यांच्या पुढाकाराने तसेच आरोग्य विभागाच्या...

हिंदी पूरे देश में संपर्क की...

हिंदी देशभर में लोगों के बीच संवाद का माध्यम बन रही है। स्थानीय भाषाओं का...

आदिती तटकरे व राजोल पाटील...

शब्दांच्या कुंचल्यातून मानवी भावना, नात्यांचे पदर आणि प्रेमाची हळवी...

सेवा संकल्प अभियान महिला व...

 पंतप्रधान नरेंद्र मोदी यांच्या संविधानिक पदावरील कार्यकाळास २५ वर्षे...