हैडलाइन

12 साल के बच्चे का किया यौन उत्पीड़न, 27 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

मुंबई : मुंबई में 12 साल के बच्चे का यौन उत्पीड़न करने के आरोपी 27 वर्षीय एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी युवक अंधेरी की पारसी कॉलोनी का निवासी है, जिस पर घर में काम करने वाले के बच्चे के साथ गलत काम करने का आरोप है। मुंबई की मेघवाड़ी पुलिस ने पॉक्सो ऐक्ट के तहत आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पड़ोसियों ने आरोप लगाया कि युवक पहले भी ऐसी हरकतें कर चुका है। उसके खिलाफ इलाके में रहने वाले बच्चों के उत्पीड़न की शिकायतें भी हैं। पुलिस के अनुसार यह घटना होली के दिन हुई, जब आरोपी को नाबालिग के साथ बिल्डिंग की तरफ जाते हुए देखा गया। स्थानीय लोगों ने उसे पहचान लिया और सोसाइटी ऑफिस से सीसीटीवी फुटेज निकलवा लिया। सीसीटीवी में आरोपी को बच्चे के साथ जाते देखा गया। एक स्थानीय नागरिक ने बताया, 'नाबालिग बच्चा गरीब परिवेश से ताल्लुक रखता है। पूछताछ में पता चला कि वह कॉलोनी के पीछे झुग्गियों में रहकर घरेलू काम करने वाले का बच्चा है। हमने बच्चे के पैरंट्स की पहचान कर उन्हें ले जाकर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने सहयोग करते हुए तुरंत मामला दर्ज कर लिया।'



Most Popular News of this Week

काँग्रेस कार्यालयात घुसून...

आदिवासी विद्यार्थी मागील ४८ दिवसांपासून आंदोलन करत आहेत, नाशिकमधून...

आझाद मैदानात आंदोलन करणाऱ्या...

राष्ट्रीय नागरी आरोग्य अभियान (NUHM) अंतर्गत कार्यरत १,७०० हून अधिक...

हिंदी पूरे देश में संपर्क की...

हिंदी देशभर में लोगों के बीच संवाद का माध्यम बन रही है। स्थानीय भाषाओं का...

आदिती तटकरे व राजोल पाटील...

शब्दांच्या कुंचल्यातून मानवी भावना, नात्यांचे पदर आणि प्रेमाची हळवी...

आमदार पंकज भुजबळ यांच्या...

जिल्हा रुग्णालय, नाशिक यांच्या पुढाकाराने तसेच आरोग्य विभागाच्या...

सेवा संकल्प अभियान महिला व...

 पंतप्रधान नरेंद्र मोदी यांच्या संविधानिक पदावरील कार्यकाळास २५ वर्षे...