हैडलाइन

मुंबई में झुग्गी बस्ती में लगी आग, दो लोग घायल

मुंबई, उपनगरीय बांद्रा की एक झुग्गी बस्ती में आग लगने के कारण दो लोग घायल हो गये। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आग लगने की घटना में करीब 15 झुग्गी भी जलकर खाक हो गईं। आग लगने की घटना सुबह करीब 10.30 मिनट पर शास्त्री नगर इलाके में झुग्गी बस्ती में हुई। यह घटनास्थल बांद्रा रेलवे स्टेशन के नजदीक स्थित है। अधिकारी ने बताया कि सात दमकल गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया। उन्होंने बताया कि आग पर दिन में 1.15 मिनट पर काबू पा लिया गया। उन्होंने बताया, ‘‘आग लगने की घटना में करीब 15 झुग्गी जल गईं। कुछ फर्नीचर और बिजली के तार भी जल गए।’’अधिकारी ने बताया कि दो घायल लोगों को नजदीक के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी हालत स्थिर बताई गई है।



Most Popular News of this Week

आझाद मैदानात आंदोलन करणाऱ्या...

राष्ट्रीय नागरी आरोग्य अभियान (NUHM) अंतर्गत कार्यरत १,७०० हून अधिक...

आदिवासी विद्यार्थ्यांच्या...

भाजपा महायुती सरकार आदिवासी विरोधी आहे हे पुन्हा एकदा दिसून आले. भाजपा...

आमदार पंकज भुजबळ यांच्या...

जिल्हा रुग्णालय, नाशिक यांच्या पुढाकाराने तसेच आरोग्य विभागाच्या...

सेवा संकल्प अभियान महिला व...

 पंतप्रधान नरेंद्र मोदी यांच्या संविधानिक पदावरील कार्यकाळास २५ वर्षे...

सूखे को लेकर केंद्र सरकार से...

महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य...

विद्याविहार रेल्वे...

घाटकोपर परिसरातील पूर्वेकडील रामचंद्र चेंबूरकर मार्ग आणि पश्चिमेकडील...