हैडलाइन

औरंगाबाद : कोविड-19: विदेश से आने की बात छुपाने पर दम्पत्ति के खिलाफ मामला दर्ज

औरंगाबाद (महाराष्ट्र), थाईलैंड से आने की बात प्राधिकारियों से कथित रूप से छुपाने के मामले में महाराष्ट्र के जलगांव जिले में एक दम्पत्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया हैं पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।विदेशों से आने वाले लोगों को कोरोना वायरस के खतरे के कारण अनिवार्य रूप से पृथक रहने को कहा गया है, भले ही उनमें बीमारी के लक्षण दिखाई दें या नहीं। जिला प्रशासन की एक सर्वेक्षण टीम ने शुक्रवार को दम्पत्ति का पता लगाया जिसने थाईलैंड की अपनी हालिया यात्रा की बात छुपाई थी।

उसने कहा, ‘‘अमलनेर के गजानन नगर इलाके में रहने वाला दम्पत्ति थाईलैंड से आया था। जब टीम से उनसे उनकी यात्रा के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि वे केवल पुणे में अपने बेटे के पास गए थे।'' हालांकि जांचकर्ताओं को बाद में पता चला कि वे थाईलैंड गए थे। उन्होंने बताया कि दम्पत्ति के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की प्रासंगिक धाराओं और महामारी रोग नियंत्रण अधिनियम, 1897 के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि दोनों को पृथक कर दिया गया है और जांच के लिए उनकी लार के नमूने लिए गए हैं। 



Most Popular News of this Week

काँग्रेस कार्यालयात घुसून...

आदिवासी विद्यार्थी मागील ४८ दिवसांपासून आंदोलन करत आहेत, नाशिकमधून...

आझाद मैदानात आंदोलन करणाऱ्या...

राष्ट्रीय नागरी आरोग्य अभियान (NUHM) अंतर्गत कार्यरत १,७०० हून अधिक...

हिंदी पूरे देश में संपर्क की...

हिंदी देशभर में लोगों के बीच संवाद का माध्यम बन रही है। स्थानीय भाषाओं का...

आदिती तटकरे व राजोल पाटील...

शब्दांच्या कुंचल्यातून मानवी भावना, नात्यांचे पदर आणि प्रेमाची हळवी...

आमदार पंकज भुजबळ यांच्या...

जिल्हा रुग्णालय, नाशिक यांच्या पुढाकाराने तसेच आरोग्य विभागाच्या...

सेवा संकल्प अभियान महिला व...

 पंतप्रधान नरेंद्र मोदी यांच्या संविधानिक पदावरील कार्यकाळास २५ वर्षे...