हैडलाइन

भिवंडी : शासन के आदेश पर दुकानें हुई बंद

भिवंडी : कोरोना वायरस से बचाव के लिए महाराष्ट्र सरकार द्वारा अत्यावश्यक सेवाओं को छोड़कर दुकानों आदि को बंद करने पर लगाई गई पाबंदी का व्यापक असर भिवंडी में दिखाई पड़ा. 3 दिन की घोषित बंदी के पहले दिन अधिसंख्य दुकानदारों ने अपनी दुकानों को बंद रखा और कुछ क्षेत्रों में दुकानें खुली होने की वजह से पुलिसकर्मियों ने दुकानों को बंद करवाया.  शासन द्वारा सार्वजनिक स्थलों पर भीड़भाड़, मंदिरों में दर्शन सहित तमाम दरगाह पर जमाबंदी पर पाबंदी लगाई जाने के बावजूद शुक्रवार के दिन हुई जुम्मा की नमाज पर शासन के फरमान का कोई भी असर नहीं दिखाई दिया.

मुस्लिम वर्ग द्वारा भिवंडी शहर की करीब 200 मस्जिदों में हजारों की संख्या में एकत्रित होकर नमाज पढ़ी गई और कोरोना वायरस बचाव हुए सभी दिशा-निर्देशों को नजरअंदाज किया गया, जिसको लेकर शहर के जागरूक नागरिकों में नाराजगी व्याप्त है. शासन ने भिवंडी में अत्यावश्यक सेवाओं दूध, सब्जी फल, किराना दुकान आदि को छोड़कर सभी दुकानों, पावरलूम सेक्टर को 3 दिन तक पूर्णतया बंद रखने जाने का आदेश दिया है.



Most Popular News of this Week

काँग्रेस कार्यालयात घुसून...

आदिवासी विद्यार्थी मागील ४८ दिवसांपासून आंदोलन करत आहेत, नाशिकमधून...

आझाद मैदानात आंदोलन करणाऱ्या...

राष्ट्रीय नागरी आरोग्य अभियान (NUHM) अंतर्गत कार्यरत १,७०० हून अधिक...

आमदार पंकज भुजबळ यांच्या...

जिल्हा रुग्णालय, नाशिक यांच्या पुढाकाराने तसेच आरोग्य विभागाच्या...

हिंदी पूरे देश में संपर्क की...

हिंदी देशभर में लोगों के बीच संवाद का माध्यम बन रही है। स्थानीय भाषाओं का...

आदिती तटकरे व राजोल पाटील...

शब्दांच्या कुंचल्यातून मानवी भावना, नात्यांचे पदर आणि प्रेमाची हळवी...

सेवा संकल्प अभियान महिला व...

 पंतप्रधान नरेंद्र मोदी यांच्या संविधानिक पदावरील कार्यकाळास २५ वर्षे...